फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 जुलाई। टाउन हॉल तिराहा स्थित मस्जिद जान अली में आज सीरत कमेटी की बैठक हुई। बैठक में वारहरवी उल अब्बल पर्व को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के लिए अभी से तैयारी करने की चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया की 27 जुलाई सोमवार को दिन के ढाई बजे मन्नीगंज बाजार में गनी चच्चा की दुकान से चंदे की शुरुआत की जाये। सभी पदाधिकारियों से कहा गया कि वह अनिवार्य रूप से चंदा एकत्र करते समय मौजूद रहे। मालूम हो मुस्लिम समाज के लोग पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को मिलजुल कर हर्षोल्लाह से मनाते हैं टाउन हॉल तिराहा से मोहल्ला नितगंजा बाजार स्थित अंजुमन स्कूल तक मार्ग को बेहतर ढंग से सजाया जाता है।
सीरत कमेटी के सदर काजी मुताहिर अली की अध्यक्षता में हुई बैठक में गुलज़ार अहमद सीक्रेटरी, मिर्ज़ा हसीन वेग खजांची,
आसिफ कुरैशी प्रवक्ता,शहजाद मीर, अकील खां, अकील मंसूरी
सकील कुरैशी, फैसल रहीस,मोहम्मद मेराजुद्दीन, नवी शेर भूरा, अमान खां, आरिफ खान आदि आदि शामिल हुए। मालूम हो वारावफात का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा।

