फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 अक्टूबर 26। भाजपा विधायक सुशील शाक्य 25 अक्टूबर की सायं बुद्ध महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 25 एवं 26 अक्टूबर को संकिसा में आयोजित होने वाले बुद्ध महोत्सव के लिए जबरदस्त तैयारी की जा रही है। सूबे के पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा 25 अक्टूबर को धम्मालोको बुद्ध विहार के टीन शेड़ में आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
महोत्सव कार्यक्रम-
25 अक्टूबर 2026
भिक्षुओं को भोजन- सुबह 11 से 12 बजे तक
मेले का उद्घाटन एवं बुद्ध वंदना- 12 बजे से 2 बजे तक
भिक्षु सम्मेलन- 2 बजे से 5 बजे तक
धम्म सभा- 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक
5 घंटो में बुद्ध के नाम गीत एवं विद्धानों के उपदेश 12 बजे से बुद्ध नाटक
26 अक्टूबर 2026
धम्म यात्रा पांडाल से स्तूप तक- प्रात: 7 बजे स्तूप की परिक्रमा, स्तूप की पूजा अर्चना, सुबह 10.30 बजे तक
आम सभा पांडाल में 4 बजे से शाम तक
बुद्ध के जीवन पर नाटक- रात 9 बजे से प्रातः तक
पूर्व में महोत्सव की आयोजन समिति की बैठक में जानकारी दी गई थी कि महोत्सव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। लेकिन अभी तक डिप्टी सीएम की ओर से कार्यक्रम में आने की सूचना आयोजकों को नहीं दी गई है।
पड़ोसी जिला मैनपुरी के राजघाट स्थित YBS सेंटर के द्वारा सोशल मीडिया में उपमुख्यमंत्री के आने का प्रचार प्रचार किया जा रहा है।
अभिधम्म महोत्सव 26 अक्टूबर 2026 प्रातः 10 बजे से मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री, अतिविशिष्ट अतिथि जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि, संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजूजू अरुणाचल, राज्यसभा सांसद, तरण चुग पंजाब, लामा बांगचुक दोरजे नेगी तिब्बत, शिवेश कुमार राज्यसभा सांसद एवं अन्य कई देशों के बौद्ध धम्म के विद्वान पधार रहे हैं। स्थानः YBS सेंटर (राजघाट संकिसा) मैनपुरी























