नौकर ने ही की थी साध व्यापारी के यहां चोरी: 4 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 31 अगस्त। फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने राजेश साध के यहां हुई चोरी की वारदात में शामिल चारों चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत की टीम ने गिरफ्तार किए गए चारों चोरों को पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने मीडिया को बताया कि कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के राजेश साध के यहां परसों रात चोरी की वारदात हुई थी।

राजेश साध परिजनों सहित देहरादून गए थे उन्होंने चोरी की वारदात में नाबालिग नौकर पर संदेह व्यक्त करते हुए बताया था कि उसने 25 तारीख को चोरी की थी इसलिए उसे नौकरी से हटा दिया था। एसपी ने बताया घटना की जांच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर कई लोगों से पूछ-ताछ की गई। पुलिस ने नाबालिग नौकर व उसके तीन साथी आंसू पप्पू एवं संदीप को गिरफ्तार का लिया है जिनके पास चोरी किए गए सभी जेवरात एवं 14000 रुपये बरामद किए गए हैं।

बरामद किए गए जेवरातों की कीमत करीब 20 लाख रुपए है जिसमें सोने की 14 चूड़ी,13 हार, 6 कंगन,6 झुमके, 2 घड़ी ब्रेसलेट आदि जेवरात शामिल है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों ने पहली बात चोरी की वारदात की है नाबालिग सहित चारों चोरों को अदालत में पेश किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि गुड वर्क करने वाली टीम को 15000 रूपयों का इनाम दिया जाएगा।

मालूम हो कि कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला साहबगंज नरायन दास 2/29 निवासी राजेश साध के यहां हुई लाखों की चोरी के दौरान चोरों मिठाई की दावत उड़ाई। राजेश साध की एन आर ड्राइंग एवं गैलेक्सी फैशन वर्ल्ड की फर्मे है वह 31 अगस्त को सुबह पत्नी बच्चे व बहू के साथ आवास में ताला लगाकर बाहर गए थे।

error: Content is protected !!