प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने निलंबन को बताया अवैध: प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 सितंबर।गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के निलंबित किए गए प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने निलंबन को अवैध बताते हुए प्रबंधन पर लाखों रुपयों के गबन के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने अपने निलंबन के बारे में एफबीडी न्यूज़ को बताया कि समाचार से ज्ञात हुआ है कि मेरा निलंबन प्रबंधक द्वारा किया गया। जबकि प्रबंध समिति की कोई भी बैठक ही नहीं हुई तो यह निलंबन पत्र पूर्णता अवैध है। प्रबंधक द्वारा की गई करवाई बदले की से की गई है। वर्ष 2013 में प्रबंध समिति की मीटिंग में हमारे द्वारा कृषि खाता खोलने की मांग की गई थी, क्योंकि विद्यालय के पास लगभग 14 एकड़ 77 डिसमिल भूमि है। जिसकी आय प्रबंधन अपने निजी कार्य में लगाते थे। जिसका मैंने विरोध किया, प्रबंधक के ऊपर कृषि कृषि आय टेलीफोन एक्सचेंज से किराए से प्राप्त आय वर्ष 1999 से अब तक लगभग 90 लाख रुपया निकलता है।

जो उनके द्वारा जमा न करके गबन किया गया है। जिसकी शिकायत एक सप्ताह पूर्व जिला अधिकारी से की गई थी। इसलिए प्रबंधक द्वारा बदले की कार्रवाई की गई है जो नितांत अवैध है। मेरे पास साक्ष्य है मैं विद्यालय में 30 अगस्त को उपस्थित था, विद्यालय में कोई बैठक संपन्न नहीं हुई तो निलंबन की कार्रवाई भी अवैध है मनगढ़ंत है। संस्थापक अध्यक्ष महरम सिंह पूर्व विधायक द्वारा महेश चंद सिंह वित्तीय आरोप सिद्ध हो जाने पर प्रबंधक पद से हटाते हुए प्रबंध समिति भंग की गई थी। फर्जी सदस्यों से समिति बनाकर के विद्यालय में अवैधानिक कार्य कर रहे हैं। प्रधानचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा है कि प्रबंधन द्वारा विद्यालय के विकास में कोई भी योगदान नहीं रहा है।

कोई भी एक भी प्रस्ताव आज तक विकास के संबंध में नहीं है खेल के मैदान को भी इन्होंने पैसा लेकर कब्जा करवा दिया। जिसकी शिकायत किये जाने पर यह हमसे द्वेष भावना रखते हैं लेकिन मैं 80 बीघा जमीन जो विद्यालय के नाम है उसकी पाई पाई का हिसाब लूंगा। मैं चयन बोर्ड से चयनित प्रधानाचार्य हूं मैं ईमानदारी से विद्यालय के कार्य में लगा हुआ हूं।

error: Content is protected !!