फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 अक्टूबर 26। बीते दिन गंगा में डूबी छात्रा गुलशन का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। छात्रा गुलशन को ढूंढने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ के करीब डेढ़ दर्जन जवानों को लगाया था। एनडीआरएफ के जवान बस में सवार होकर गंगा तट पहुंचे, जवान डीसीएम में अपनी मोटर वोटों को साथ ले गए थे। जिन्होंने आज सुबह से ही छात्र को तलाश किया। गंगा नदी का नदी के जल स्तर एवं पानी के वहाव का जायजा लेने के बाद जवानों ने अनुमान लगाया की छात्रा जहां डूबी है उसी के निकट ही मिट्टी में दब गई होगी।
काफी प्रयास करने के बाद शाम करीब 5 बजे जवानों ने छात्रा को डूबने वाले स्थान के निकट से ही ढूंढ निकाला। छात्र गुलशन के शव को देखते ही उसकी मां श्रीमती नेमा आदि परिवार की महिलाएं बुरी तरह भी बिलखने लगी। गुलशन 5 बहिनों में दूसरे नंबर की थी उसकी बड़ी बहन बबीता की शादी हो चुकी है अंजू नेहा एवं कौशल्या तीन बहने एवं राहुल रोहित व अनुराग तीन भाई हैं। भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने छात्रा के शव का पंचनामा भरा। मालूम हो कि थाना कमालगंज के ग्राम भोजपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा की 14 वर्षीय पुत्री गुलशन, 11 वर्षीय पुत्र अनुराग एवं 17 वर्षीय पुत्र रोहित बीते दिन दोपहर गांव के पीछे गंगा नदी पार कर घास काटने जा रहे थे।
गंगा नदी के मध्य से से गुजरते समय गुलशन एवं अनुराग अचानक गहराई में चले जाने के कारण डूबने लगे। रोहित ने तैरकर भाई एवं बहन को बचाने का प्रयास किया इस दौरान अनुराग ने रोहित के पैर पकड़ लिए जिसके कारण वह डूबने से बच गया परंतु गुलशन पानी में डूब गई। बताया गया की बरसात में मिट्टी के कटान की खाई के नीचे गुलशन दब गई थी।
सूचना मिलने पर गुलशन के परिजन एवं गांव वाले मौके पर पहुंचे, गांव वालों ने गुलशन को तलाश किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामसहाय एवं भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने नाव से गुलशन को तलाश किया। थानाध्यक्ष ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाने के लिए सूचना भेजी थी। बताया गया कि भाई बहन गंगा के उस पार भागा घास को काटने के लिए जा रहे थे। गुलशन गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी।

