फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) अदालत ने दहेज हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर पति सास ससुर को सजा सुनाई है। थाना नवाबगंज के ग्राम शुकरुल्लापुर निवासी नीतेश चतुर्वेदी की नव विवाहिता पत्नी रीना की 21 सितंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी उसका शव फांसी पर लटका मिला था। रीना की मौत के मामले में कोतवाली कायमगंज के ग्राम अहमदगंज निवासी अवधेश चतुर्वेदी ने दामाद नीतेश उसके पिता विजयकांत अवस्थी एवं मां सोनी आदि के विरोध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने पति साथ एवं ससुर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मालूम हो कि अवधेश ने 3 मई 2023 को नीतेश के साथ रीना का विवाह किया था। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग को लेकर रीना को प्रताड़ित किया था। अदालत ने दोषी पाए जाने पर आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाकर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

