गंगा में डूब गई छात्रा: तलाश की जा रही है

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 अक्टूबर 26। घास काटने के लिए जाते समय छात्रा गुलशन गंगा नदी में डूब गई, जिसको तलाश किया जा रहा है। थाना कमालगंज के ग्राम भोजपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा की 14 वर्षीय पुत्री गुलशन, 11 वर्षीय पुत्र अनुराग एवं 17 वर्षीय पुत्र रोहित आज दोपहर गांव के पीछे गंगा नदी पार कर घास काटने जा रहे थे। गंगा नदी से गुजरते समय गुलशन एवं अनुराग अचानक गहराई में चले जाने के कारण डूबने लगे। रोहित ने तैरकर भाई एवं बहन को बचाने का प्रयास किया इस दौरान अनुराग ने रोहित के पैर पकड़ लिए जिसके कारण वह डूबने से बच गया परंतु गुलशन पानी में डूब कर बह गई।

सूचना मिलने पर गुलशन के परिजन एवं गांव वाले मौके पर पहुंचे, गांव वालों ने गुलशन को तलाश किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामसहाय एवं भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने नाव से गुलशन को तलाश किया। थानाध्यक्ष ने पुलिस लाइन से तैराक सिपाहियों को बुलाने के लिए सूचना भेजी।बताया गया कि भाई बहन गंगा के उस पार भागा घास को काटने के लिए जा रहे थे, गंगा के किनारे गांव वाले मौजूद रहे। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई पता नहीं चला। गुलशन गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है।

error: Content is protected !!