मिशन शक्ति अभियान: छात्रा पायल दीक्षित बनी एक दिन की प्रतीकात्मक डीएम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 अक्टूबर 26। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की प्रतीकात्मक बनाई गई जिलाधिकारी छात्रा पारुल मिश्रा ने पीड़ितों की समस्यायें सुनी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने, उनमें आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपर गांव में कक्षा 6 की छात्रा पायल दीक्षित को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। छात्रा पारुल के पिता राजीव दीक्षित किसान है।

इस अवसर पर प्रतीकात्मक जिलाधिकारी पायल दीक्षित का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी की भूमिका का निर्वहन करते हुए जनसुनवाई में आए 6 फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पहल के माध्यम से छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तथा जनसेवा के दायित्वों को करीब से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। जनसुनवाई के दौरान प्रतीकात्मक जिलाधिकारी पायल दीक्षित के समक्ष विभिन्न प्रकार की शिकायतें आयी। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

1. सदर तहसील क्षेत्र से संबंधित जमीन पर कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर प्रतीकात्मक जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

2. फतेहगढ़ में पुलमंडी से छोटी जेल चौराहे तक अतिक्रमण एवं जाम की समस्या से संबंधित शिकायत पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को संबंधित मार्ग के किनारे रेलिंग बनवाने तथा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

3. कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र से संबंधित कृषि भूमि पर कब्जे की शिकायत पर प्रतीकात्मक जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर को भूमि की पैमाइश कराकर नियमानुसार पत्थरगढ़ी की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे संबंधित भूमि के विवाद का समाधान किया जा सके।

4. शहर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर नगर मजिस्ट्रेट को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा अवैध निर्माण के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

5. सदर तहसील के कोतवाली क्षेत्र से संबंधित शिकायत पर कोतवाली प्रभारी को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

6. विकासखंड राजेपुर क्षेत्र से संबंधित आवास न मिलने की समस्या पर प्रतीकात्मक जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच कर पात्रता एवं संबंधित अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर द्वारा एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी पायल दीक्षित को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पायल दीक्षित को एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाकर उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझने तथा जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया से परिचित होने का अवसर प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित होती है। बालिकाएं समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उन्हें समान अवसर प्रदान कर सशक्त बनाना आवश्यक है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भी है।

प्रतीकात्मक जिलाधिकारी पायल दीक्षित ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अनुभव से उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि प्रशासनिक अधिकारी किस प्रकार जनसामान्य की समस्याओं को सुनते हैं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई कराते हैं।

यह पहल बालिकाओं को प्रशासनिक नेतृत्व से जोड़ने, उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

error: Content is protected !!