संकिसा बुद्ध महोत्सव में आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा: 25 व 26 को कार्यक्रम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 अक्टूबर 26। संकिसा बुद्ध महोत्सव में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा आदि नेता आएंगे। 86 वें संकिसा बुद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर आज दोपहर संकिसा के धम्मालोंको बुद्ध विहार के टीन शेड में बैठक हुई। संचालन करने वाले नागेंद्र सिंह शाक्य ने बीते वर्ष हुए महोत्सव की कमियों को उजागर कर राय देने को कहा। बैठक की अध्यक्षता करने वाले धम्मालोंको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महोत्सव के संयोजक कर्मवीर शाक्य ने बताया कि पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम तय हो गया है वह 25 अक्टूबर को की रात 8 बजे मुख्य वक्ता बतौर महोत्सव को संबोधित करेंगे।

संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डा धम्मपाल महाथैरो ने यह जानकारी देते हुए सभी को चकित कर दिया कि सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महोत्सव में आने की सहमति दे दी है वह 26 अक्टूबर को सायं करीब 4 बजे समारोह में आएंगे। उन्होंने बताया की भिक्षु संघ की ओर से 26 अक्टूबर को सुबह 7 बजे पंडाल स्थल से बौद्ध स्तूप के लिए धम्म यात्रा के साथ भगवान बुद्ध की झांकी रवाना होगी। उन्होंने सफल आयोजन की कामना करते हुए तन मन धन से कार्यक्रम में सहयोग करने का आवाहन किया।

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कैप्टन प्रभात शाक्य ने बताया की कार्यक्रमों की व्यवस्था के बावजूद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक बाबू सिंह कुशवाहा 25 अक्टूबर की रात बुद्ध महोत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में सांसद कुशवाहा के सम्मान में कोई कमी न रहे और उन्हें भरपूर बोलने का मौका मिले। उनका फूल मालाओं से भी स्वागत करने का अवसर मिले। भले ही मेरा सम्मान न हो मैं तो घर का हूं। कैप्टन शाक्य ने कहा कि महोत्सव के आयोजन में कुछ कमी हो सकती है उसे सुधारा जा सकता है। उन्होंने महोत्सव में बाहर से आए अनुयायियों की रात में रात में ठहरने की व्यवस्था करने को कहा।

सुधीर शाक्य एडवोकेट ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि जिम्मेदार पदाधिकारी दोनों दिन समारोह में मौजूद न रहकर गायब हो जाते हैं डॉ देवेश शाक्य ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बीते वर्ष बैठक में तय हो गया था की जिम्मेदार पदाधिकारी दोनों दिन समारोह में मौजूद रहेंगे और जो गायब हो जाएगा उसे आगे कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इस बात पर अमल न करके मनमाने ढंग से जिम्मेदारी की खानापूर्ति की जा रही है।

आढ़ती सुरेश चंद्र शाक्य ने भी डॉ देवेश की बात का समर्थन करते हुए कहा की समारोह के जिम्मेदार लोग पहले दिन रहते हैं और दूसरे दिन चले जाते हैं। बीते वर्ष दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेरे व मेरे गांव के लोगों के अलावा कोई पदाधिकारी नहीं था। उन्होंने कहा कि बताया जाए की टेंट बिजली एवं पंडाल का ठेका किसको दिया जा रहा है। प्रधान लहौरे शाक्य आरोप को गलत बताते हुए का कि मैं कार्यक्रम में मौजूद था।

पूर्व प्रधान पवन शाक्य ने भी आयोजन की कमी को उजागर करते हुए बताया की समारोह के दौरान पेयजल एवं शौचालय चौक हो जाने की समस्या बताई। विस्तोष कुमार शाक्य ने ने कहा कि आदेश का पालन करेंगे। सेठ रामौ तार शाक्य ने कहा कि दूसरे दिन के कार्यक्रम मैं भीड़ को रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए, किसी नेता को बुलाया जाए या और कोई बड़ा कार्यक्रम हो। ट्रस्ट के उप प्रबंधक रघुवीर शाक्य ने धम्म यात्रा के के बाद लौटने वाले बौद्ध अनुयाइयों के लिए रास्ते में पेयजल एवं नाश्ते की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

प्रधान लाहौरे शाक्य ने कहा की बौद्ध महोत्सव का प्रबंध अच्छा रहा दूसरे दिन भीड़ रोकने पर विचार करना चाहिए। ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट ने भीड़ रोकने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने का सुझाव दिया। आयोजन समिति के सहसंयोजक सरदार सिंह शाक्य ने गलतियों में स्वंय सुधार करने का सुझाव दिया। मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य ने मौसम के बेहतर ढंग से प्रचार के लिए सुझाव दिया कि पंडाल में मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महोत्सव के कार्यक्रमों एवं कवरेज का रिकॉर्ड रखा जाये।

बैठक में बृजेंद्र कुमार शाक्य, विष्णु कुमार शाक्य, अर्जुन सिंह शाक्य, बृजेश कुशवाहा, सूबेदार राजवीर शाक्य, संतोष बौद्ध, आढ़ती शैलेश शाक्य, डॉ नरेंद्र सिंह शाक्य, कमलेश सिंह शाक्य उर्फ ठाकुर, सुशील शाक्य, सूर्य शाक्य एडवोकेट, पूर्व प्रधानाचार्य रघुराज सिंह, प्रवेश कुमार शाक्य, कमलेश कुमार शाक्य, रणजीत सिंह शाक्य, अनिल शाक्य, रामसेवक शाक्य, भिक्खु धम्म रतन भंते, स्वदेश शाक्य, कुलदीप कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!