मिट्टी खोदते समय टीला धंसने से महिला की मौत से मात फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 अक्टूबर 26। मिट्टी खोदते समय टीला धंस जाने से श्रीमती किरन कुशवाहा की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना कमालगंज के ग्राम देवरान गढ़िया निवासी रमेश कुशवाहा की 45 वर्षीय की पत्नी किरन आज सुबह 6.30 बजे गांव के बाहर कब्रिस्तान में मिट्टी खोदने गई थी। किरन सुरंग के अंदर मिट्टी खोद रही थी उसी समय मिट्टी का टीला धंसने से दब गई। राहगीरों धंसी हुई खाई को देखकर गांव वालों को जानकारी दी। परिजनों ने मिट्टी हटाकर किरन को बाहर निकाला और उसे बाइक पर बिठाकर गम्भीर अवस्था सीएससी कमालगंज ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किरन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किरन के दो पुत्र एक पुत्री है एक पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है। किरन की मौत की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया।

