फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 अक्टूबर 26। युवती को गायब कराने वाले मां बेटी सहित परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना कादरी गेट के मोहल्ला बिर्राबाग निवासिनी गुप्ता परिवार की पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थिनी की नाबालिग 17 वर्षीय पुत्री 3.10.26 को पड़ोसी मोहल्ले में रहने वाली कृष्णलता और जिज्ञासा के घर जानें की कहकर निकली थी। पूंछने पर बेटी ने बताया कि जिज्ञासा व उनकी मम्मी कृष्णलता ने बुलाया है। घर वापस न आनें पर प्रार्थिनी ने कृष्णलता व जिज्ञासा से पूछा तो उन्होनें कुछ स्पष्ट नहीं बताया।
काफी खोजबीन करनें के बाद पता चला कि मोहल्ले का शिव ठाकुर भी गायब है। तथा शिव ठाकुर ने अपनी मां कृष्णलता व बहन के साथ मिलकर मेरी पुत्री को गायब कर दिया। कृष्णलता के घर पर पूछताछ करने पर वहां मौजूद सिद्धान्त सिंह, कृष्णलता, जिज्ञासा व कृष्णा सिंह ने गाली गलौज कर मारपीट कर कहा कि तेरी पुत्री को हमनें बाहर भेज दिया है। दोबारा पूंछ तांछ की तो अंजाम बुरा होगा। तब से उपरोक्त लोग बार गाली गलौज कर धमका रहे हैं।
यह घटना सी०सी०टी०वी में भी कैद हो गई है। कोतवाली कायमगंज के ग्राम कटैया नगला की 16 वर्षीय लड़की को जनपद मैनपुरी थाना बिछुआ के ग्राम मनिहार नगला निवासी अनुपम पुत्र संतोष गांव के सतवीर पुत्र सरवन के सहयोग से 2 अक्टूबर को बहला फुसलाकर भाग ले गए हैं।

