फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 अक्टूबर 26। नगर पालिका फर्रुखाबाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ कर बधियाकरण किए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। हरियाणा की झनकू फाउंडेशन फर्म को 3500 आवारा कुत्तों को पकड़ने का ठेका मिला है। टीम में एक डॉक्टर 3 पकड़ने वाले कर्मचारी है जिन्होंने 6 अक्टूबर से नगर में आवारा कुत्तों को फड़कने का कार्य शुरू कर दिया है। कुत्तों को पड़कर बीबीगंज स्थित बेडडारास में रखा जाता है जहां कुत्तों का बधियाकरण करने के लिए टीकाकरण किया जाता।
कुत्तों को भोजन खिलाकर उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाता, स्वस्थ हो जाने पर पकड़े गए कुत्तों को उसी इलाके में तीन-चार दिनों बाद छोड़ दिया जाता है। टीम ने अभी तक 120 कुत्ते पकड़ लिए हैं टीम को एक कुत्ता पकड़ने पर 1050 रुपए मिलते हैं।
शीघ्र ही पकड़े जाएंगे बंदर
नगर क्षेत्र में 3 हजार बंदरों को पकड़ने का ठेका मथुरा गोवर्धन निवासी चांद मियां को मिला है। टीम को एक बंदर पकड़ने पर 127 रुपए मिलते हैं नगर पालिका के अधिषासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि श्री शीघ्र नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ा जाएगा, पकड़े गए बंदर वन विभाग के कर्मचारी छुड़वाते हैं। उन्होंने ने नागरिकों से बंदर व कुत्ते पकड़वाने में सहयोग करने की अपील की है।

