गैस विक्रेता के यहां 18 सिलेंडर बरामद: कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 अक्टूबर 26। गैस विक्रेता के यहां अवैध 18 सिलेंडर पाए जाने पर कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना कंपिल के ग्राम पहाड़पुर निवासी कौशल चौहान पुत्र चक्र पाल सिंह ने बीते दिनों कायमगंज के पूर्ति निरीक्षक से टेलीफोन पर शिकायत की थी कि ग्राम सिकंदरपुर तिहईया निवासी राजीव कुमार पुत्र राकेश कुमार अपने घर में बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर रखकर ऊंचे दामों पर गैस बेचते हैं। इसी सूचना पर पूर्ति निरीक्षक कौशल चौहान के पास गए, कौशल चौहान पूर्ति निरीक्षक को राजीव कुमार के घर ले गए।

पूर्व निरीक्षक ने राजीव कुमार के मकान का निरीक्षण किया तो राजीव की बैठक में 18 घरेलू गैस सिलेंडर रखे पाए गए। एक ई वेइंग मशीन भी रखी थी निरीक्षण करने पर पता चला कि 13 सिलेंडर भरे हुए एवं 5 सिलेंडर खाली थे। राजीव सिलेंडरों के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके, घटना स्थल पर कोई सुरक्षा यंत्र भी नहीं था। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ति निरीक्षक ने राजीव कुमार के विरुद्ध थाना कंपिल में 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!