दहेज लोभियों का कारनामा: नव विवाहिता को मार कर फांसी पर लटकाया

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 अक्टूबर 26। दहेज लोभियों द्वारा नव विवाहिता शिवानी उर्फ नेहा को मार कर फांसी पर लटकाए जाने से सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय शिवानी थाना अमृतपुर के ग्राम भुवनपुर हरिहरपुर निवासी अभय ठाकुर की पत्नी तथा कोतवाली फर्रुखाबाद आईटीआई पूर्वी गेट निवासी नाहर सिंह की पुत्री थी। मृत शिवानी के भाई पंकज कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अमृतपुर थानाध्यक्ष को तहरीर दी है। घटना के मुताबिक शिवानी का विवाह 5 माह के पूर्व स्व0 राजकुमार सिंह के पुत्र अभय से हुआ था।

ससुराल जाने के बाद शिवानी को पति के अलावा उसके भाई रजत, शिवम, बहन बबली एवं सास मीरा देवी ने अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे दहेज लोभियों ने सोने की लर,मोटरसाइकिल 5 लाख रुपयों की मांग की गई। यह जानकारी मिलने पर पंकज मामा अनूप सिंह दोस्त रिंकू के साथ बहन की ससुराल गए, उन लोगों ने दहेज लोभियों को बहन को प्रताड़ित न करने के लिए कहा। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और शिवानी को प्रताड़ित करते रहे, दहेज न मिलने पर शिवानी को मार डालने की भी धमकी दी गई। पंकज ने आरोप लगाया कि आज रात पता चला कि उपरोक्त लोगों ने बहन शिवानी को मार कर फांसी पर लटका दिया है।

सुबह सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचा तो उसे फांसी से उतार लिया गया था। पंकज का कहना है कि बहन को उपरोक्त लोगों ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण हत्या कर दी है। थाना पुलिस ने शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराया है, पोस्टमार्टम में शिवानी की मौत फांसी से होना पाई गई है।

error: Content is protected !!