मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूकने वाले सपाईयों पर केस दर्ज: अनेकों पकड़े गए कार्यकर्ता

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 7 अक्टूबर 26। कोतवाली फतेहगढ़ के दरोगा मूलेंद्र सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फंकने वाले सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कोतवाली फतेहगढ़ कुटरा निवासी आयुष यादव, नवाबगंज निवासी अनुराग यादव, अरविंद यादव, मेडिकल कॉलेज बघार निवासी संजू यादव, मोहम्मदाबाद निवासी रवि यादव व कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए भोलेपुर ओवर ब्रिज से अंबेडकर तिराहा पहुंचे।

पुलिस ने देखा कि आरोपी एक राय होकर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध नारेबाजी प्रदर्शन कर अभद्र टिप्पणी की। जाम लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिससे आमजन, स्कूली छात्राओं, महिलाओं, व्यापारियों के वाहनों के आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न हुई। इसी दौरान उक्त सभी व्यक्तियों के द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सांकेतिक पुतले को आग लगाते हुए दहन सड़क पर ही किया गया। जिससे मौके पर धुंआ व अपरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा वहां पर उपस्थित जन समूह का जीवन खतरे में डाला तथा अग्नि ज्वलनशील पदार्थ के साथ अपेक्षा पूर्ण आचरण किया। जिससे लोक शांति भंग होने की प्रबल संभावना उत्पादन हो गई, पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुतलों में लगी आग को बुझाया। भीड़ को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य करायी उक्त घटना की वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। पुलिस ने अभियुक्तों पर
भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 3(5), 189(2), 191(2), 126(2), 285, 223, 287 व 352 धारायें लगाई है। मुकदमे की जांच उप निरीक्षक वीर सिंह यादव को सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने आज पुलिस अधीक्षक से भेंट की।बीती रात पुलिस ने अनेकों सपा नेताओं के यहां छापा मार कर उनको हिरासत में लिया। पुलिस ने थाना कमालगंज के ग्राम नगला दाउद निवासी सलाउद्दीन पहलवान के घर छापा मारा, सलाउद्दीन पहलवान के भाग जाने पर पुलिस ने उनके बेटे शाहरुख खान को पकडकर फतेहगढ़ कोतवाली ले गई। पुलिस ने ग्राम पहला निवासी भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र यादव, ग्राम गढ़िया गंगाइच के निवासी पूर्व प्रधान नफीस, आवास विकास कॉलोनी निवासी जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, अजीत यादव के गेस्ट हाउस, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा के आवास आदि नेताओं के यहां छापा मारा। पुलिस ने फतेहगढ़ निवासी सपा नेता पुष्पेंद्र यादव रजत क्रांतिकारी को पकड़कर फतेहगढ़ कोतवाली ले गई पुलिस ने पूंछताछ कर सभी को छोड़ दिया।

error: Content is protected !!