भाइयों ने किया रेप का प्रयास: पति ने दी तीन तलाक की धमकी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 10 अक्टूबर 26। अदालत के आदेश पर कमालगंज थाना पुलिस ने रेप का प्रयास करने वालों एवं तीन तलाक की धमकी देने वालों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने ग्राम भोजपुर निवासी मुनीस की पत्नी सवाना की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में सवाना ने कहा है कि प्रार्थिनी के पति शराब व स्मैक नशे के आदी है। प्रार्थिनी के पति मेरा व बच्चों की रोजमर्रा के खर्च उठाने में सदैव असमर्थ रहते हैं। जिस कारण प्रार्थिनी और उसके बच्चों का पालन-पोषण की भी व्यवस्था नहीं करते हैं।

प्रार्थिनी के पति के भाई मोवीन, मुनीश पुत्रगण सलीम आये दिन प्रार्थिनी के साथ अश्लील हरकते करते हैं व प्रार्थिनी के साथ छेड़छाड़ जोर जबरदस्ती करते हैं। जब प्रार्थिनी इसकी शिकायत अपने पति से करती है तो उक्त सभी लोग प्रार्थिनी के साथ मारपीट करते हैं। 17.4.26 को उक्त सभी मुल्जिमानों ने एक राय होकर प्रार्थिनी के साथ
मारपीट की थी। जिसकी शिकायत प्रार्थिनी ने थाना हाजा कमालगंज पर तहरीर दी थी। परन्तु थाना हाजा पुलिस ने प्रार्थिनी का प्रार्थिनी के पति के साथ 20.4.2026 समझौता करा दिया था।

23.6.26 को समय लगभग 10 बजे सुबह जब प्रार्थिनी अपने घर में बैठी थी तभी उक्त मोवीन प्रार्थिनी के कमरे में आकर प्रार्थिनी के साथ बुरा काम करने की नियत से जोर जबरदस्ती करने लगे और प्रार्थिनी के साथ जबरन बलात्कार करने की कोशिश करने लगे। जब प्रार्थिनी ने विरोध किया तभी मुनीश वहां आ गया और उक्त दोनों अभियुक्त प्रार्थिनी के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। जब प्रार्थिनी जोर-जोर से चिल्लाई तो प्रार्थिनी के पति एवं तहसीम व तवस्सुम, सलीम भी मौके पर आ गये।

प्रार्थिनी के पति मुझे तीन तलाक की धमकी देने लगे और कहने लगे तुझे इस घर में नहीं रहने देगें और सभी लोग प्रार्थिनी के साथ अश्लीलता पूर्वक मारपीट करने लगे। जिसमें प्रार्थिनी के पहने हुए कपड़े अस्थ व्यस्थ हो गये और प्रार्थिनी के शरीर पर काफी गंभीर चोटें आयीं है। जब प्रार्थिनी उक्त लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत करने के लिए जाने लगी और अपने कमरे में ताला लगाया तभी उक्त लोगों ने भी प्रार्थिनी के कमरे में अपना भी दूसरा ताला डाल दिया।

प्रार्थिनी से कहा आज के बाद तुझे और बच्चों को इस घर में नहीं घुसने देगें और प्रार्थिनी व उसके बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रार्थिनी व उसके तीनों बच्चे पुत्री अलवी उम्र 10 वर्ष, पुत्र अली अशगर उम्र-9 वर्ष, पुत्र उमेर उम्र-5 वर्ष उक्त लोगों से काफी आरजू मिन्नत करते रहे परन्तु उक्त लोगों ने एक न सुनी और प्रार्थिनी व बच्चों को जबरन घर से निकाल दिया। प्रार्थिनी व उसके बच्चे बेघर होकर दर-दर की ठोकरें खाते घूम रहे हैं।

error: Content is protected !!