फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 अक्टूबर 26। मेरापुर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर तमंचे की वट से का अधिवक्ता का दांत तोड़ने व परिजनों की पिटाई करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ग्राम नदौरा निवासी सुनील कुमार यादव एडवोकेट ने कहा है कि
5.9.26 को गांव के शिवसिंह पुत्र रामकिशन के पुत्र सचिन उर्फ वउआ व प्रार्थी के पुत्र शनी से कुछ कहा सुनी हो गयी और प्रार्थी के पुत्र को मारा पीटा। प्रार्थी कचहरी में अपने मुकदमें में पैरवी हेतु आया था प्रार्थी शाम को कचहरी से जब अपने गांव पहुंचा तो सारी घटना की जानकारी हुई।
प्रार्थी ने शिवसिंह के भाई उमेश से शिकायत की कि बच्चो बच्चों में कहासुनी हो गयी, आपने हमारे लड़के को मारा पीटा, आप हमसे शिकायत करते हम उसको स्वंय डाटते, यह अच्छी बात नही है। यह कहकर प्रार्थी अपने घर आ गया। 6.9.26 को समय करीव 8.30 बजे प्रार्थी अपने घर में नाश्ता कर रहा था उसी समय उमेश पुत्र रामकिशन, सचिन उर्फ वउआ पुत्र शिवसिंह व विक्रम पुत्र शिवसिंह, टीटू पुत्र विमलेश प्रार्थी के दरवाजे पर आवाज लगाई कि दरवाजा खोलो वकील साहब आपसे कुछ काम है। प्रार्थी के पुत्र ने दरवाजा खोला, सभी लोग एकराय होकर घर के अंदर घुस पड़े अपने अपने हाथो में नाजायज तमंचे व लाठी डंडा लिये थे।
आते ही प्रार्थी व उसके पुत्र सनी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे और प्रार्थी के मुंह पर तमंचा का वट विक्रम सिंह ने मारा जिससे प्रार्थी का दांत टूट गया और मुंह में गंभीर चोट आने से सूजन आ गयी। प्रार्थी के घर का सारा सामान तोड़ फोड़ दिया प्रार्थी व उसके पुत्र एवं पत्नी के शोरगुल पर भाई अनिल व अंकित पुत्र जितेन्द्र व अन्य लोग आ गये और प्रार्थी व उसके बच्चो को बचाया। तथा उपरोक्त लोगो को ललकारा तो कहा कि साले बहुत बड़ा वकील बनता है, तेरी वकालत सब भुला देंगे, कचहरी जायेगा साले रास्ते में पकड़कर जहन्नुम पहुंचा दूंगा, देखे कौन बचाता है। घटना की सूचना उसी दिन प्रार्थी थाने पर करने गया पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी जवरिया समझौता करा दिया गया।
युवती नकदी व जेवर लेकर प्रेमी के साथ गायब
कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र की रहने वाली युवती नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पिता ने मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी केशव कश्यप पुत्र सुरेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के मुताबिक 25 वर्षीय केशव राजपूत परिवार की नाबालिक युवती को 10 अक्टूबर को प्रातः बहला फुसलाकर कर ले गया। युवती घर से गहने व 39 हजार रुपए ले गई है।

