जेवरातों का बंटवारा करते पकड़े गए चोर: बाइक से गए थे वारदात करने

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 2 सितंबर। नगर के मोहल्ला साहबगंज नरायन दास में वारदात करने वाले चोर बाइक से चोरी करने गए थे। जिनको जेवरातों का बंटवारा करते समय पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए चोरों में थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गंगा दरवाजा टूटी पुलिया के निकट रहने वाला 18 वर्षीय आंसू पुत्र प्रदीप सिंह,
40 वर्षीय संदीप पुत्र शिवराम सिंह, 16 वर्षीय सोहन पुत्र प्रदीप सिंह एवं जनपद गौतम बुद्ध नगर नोएडा थाना ईकोटेक के कुलेसरा निवासी 21 वर्षीय पप्पू मंडल पुत्र होरेन शामिल है। पुलिस ने अभियुक्त आशू से 4 चूड़ी पीली धातु, 2 कंगन पीली धातु, 2 कड़े पीली धातु, एक हार पीली धातु, एक अदद मोती वाला हार, एक काले मोती का हार, 2 कान के झुमके व एक रेडमी मोबाइल, 4000 रूपये बरामद हुए।

पप्पू मंडल से 4 हार मोती नग के, 3 चैन पीली धातु, एक हार पीली धातु, 4 कंगन पीली धातु, 4 अँगूठी पीली धातु, 1 घड़ी पीली धातु, ।। चूड़ियाँ कांच व नगदार सफेद धातु, दो हार घुँघरू मोतीदार पीली धातु, एक ब्रसलेट पीली धातु, एक चैन पीली धातु, दो अँगूठी पीली धातु जो चैन से जुड़ी है, एक अदद जोड़ा सफेद धातु कान के टप्स, एक जोड़ी पायलें सफेद धातु, दो चूड़ी बच्चे की पीली धातु, एक सिक्का पीली धातु, दो कड़े पीली धातु के नगदार, एक चैन पीली धातु व 3000 रूपये मिले। सन्दीप से बरामद 4 चूड़ियाँ, एक हार पीली धातु, दो अँगूठी, एक मोती हार, एक गले का सेट, दो चूड़ियाँ नग दार सफेद धातु की, एक पीली धातु की घड़ी, एक मोती चैन पीली धातु ब्रसलेट वाली, चार जोड़ी कान के कुन्डल, पीली धातु, पाँच अँगूठी पीली धातु 4500 रूपये और एक मोबाइल वन प्लस मिला।

सोहम से दो हार पीली धातु, छः चूड़ी पीली धातु, पाँच अँगूठी पीली धातु नगदार, दो मोती की माला पीली धातु, दो चैन पीली धातु, चार कंगन सफेद धातु नगदार, एक कड़ा सफेद धातु व 3320 रूपये बरामद हुए। उसके एक बैग से एक इलेक्ट्रानिक पीएस कम्पनी का इलेक्ट्रानिक तराजू मिला। बताया गया है की तीन चोर स्प्लेंडर बाइक नंबर यूपी 16 आर 6735 से चोरी करने गए थे पुलिस ने इस बाइक को बरामद का सीज कर दिया है। राजेश साध ने अपने यहां से निकले गए जिस नौकर पर चोरी का संदेह व्यक्त किया था उसी को पड़कर पुलिस ने पूरी घटना का पर्दाफाश किया है।

गुड वर्क करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गहलोत, उप निरीक्षक बृजनंदन सिंह, उप निरीक्षक अंकुर भाटी, सिपाही यीशु कुमार, मलखान सिंह, सज्जन सिंह, रिक्रूट सिपाही रामू, सिपाही शिवम धौकर एवं महिला सिपाही प्रियंका चौधरी शामिल रही। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा कर 15000 रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!