फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 सितंबर।कानपुर अनवरगंज मंधना के मध्य एलिवेटेड ट्रैक निर्माण हेतु ब्लाक के दौरान गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन किया जायेगा है। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने बताया कि फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज/कानपुर सेंट्रल के मध्य मंडल के रेक लिंक से 4 जोड़ी (LOCAL) गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। कानपुर अनवरगंज मंधना के मध्य एलिवेटेड ट्रैक निर्माण हेतु ब्लाक होने पर कुछ गाड़ियों के समय में आंशिक संशोधन कर वर्तमान की भांति 2 जोड़ी एक्सप्रेस तथा 2 जोड़ी सवारी गाड़ियों के साथ कुल 4 जोड़ी गाड़ियों का संचालन किया जा सकता है। फर्रुखाबाद से कासगंज के मध्य कुल 6 जोड़ी गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
कुछ गाड़ियों के समय में आंशिक संशोधन कर वर्तमान की भांति 3 जोड़ी एक्सप्रेस तथा 3 जोड़ी सवारी गाड़ियाँ संचालन होता रहेगा। साथ ही साथ वर्तमान में PQRS मशीन कार्य हेतु पटियाली से फर्रुखाबाद तक 4 घंटे के ब्लाक कॉरिडोर दिन के समय, कन्नौज से मंधना तक 3.50 से 4 घंटे का दिन के समय तथा फर्रुखाबाद से कन्नौज तक दिन में 3.50 से 4.30 घंटे का ब्लाक कॉरिडोर उपलब्ध रहेगा ।
गाड़ी संख्या 15037/15038 (KSJ-MDA-KSJ) को मंधना से फर्रुखाबाद के मध्य सभी ब्लाक स्टेशनों पर अस्थाई रूप से ठहराव यात्रिओं को अतिरिक्त सुविधा प्रदान हेतु एलिवेटेड कार्य पूरा होने तक दिया जायेगा । गाड़ी संख्या 15041 (FBD-KSJ) का फर्रुखाबाद से वर्तमान प्रस्थान 7.15 बजे के स्थान पर 6.50 बजे किया जायेगा । गाड़ी संख्या 55346 (KSJ-LJN) को मंधना तक चलाया जायेगा। जिसका कासगंज से वर्तमान प्रस्थान 14.45 बजे के स्थान पर 16 बजे किया जायेगा। गाड़ी संख्या 55345 (LJN-KSJ) को मंधना से चलाया जायेगा। जिसका मंधना से वर्तमान प्रस्थान 7.40 बजे के स्थान पर 4.40 बजे किया जायेगा।

बंद हो सकती है
कालिंदी एक्सप्रेस
एलिवेटेड ट्रैक निर्माण शुरू होने से पूर्व फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस बंद हो सकती है। चर्चा है की 2 अक्टूबर से कालिंदी बंद हो जाएगी।

