फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 2 सितंबर) सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 3 सितंबर को करीब 11.40 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। श्री योगी वाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण कर नई परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। पुलिस लाइन पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी गंगा पार क्षेत्र में बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री 12.10 बजे वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री योगी के कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाकर विशाल पंडाल लगाया गया है।

डीएम एसपी सांसद विधायक आदि आला अधिकारियों ने पंडाल स्थल की तैयारी का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड कार्यालय के निकट से पुलिस लाइन जाने वाले खस्ता हाल सड़क पर नहीं ईंटें बिछाए जाने से इलाके वाले काफी खुश हो गए हैं। डबरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम निरस्त हो जाने से गंगापार के बाशिंदे मायूस हो गए हैं।

