फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 3 सितंबर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां जनप्रतिनिधियों के द्वारा गंगा के किनारे तटबंध बनाए जाने की मांग के बारे में कहा कि गंगा का चेनज लाइन कराएंगे। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए बाबा नीम करोरी व जनपद वासियों को नमन करते हुए संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि उन्हें बाढ़ पीड़ित प्रभावित तीनों तहसीलों का निरीक्षण करने का अवसर मिला। बाढ़ के बाद समीक्षा करने की जानकारी देते हुए बताया कि 102 गांव में बाढ़ की विभीषिका से पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते करने आया हूं, कि विपदा के समय में वह अकेले नहीं सरकार उनके साथ खड़ी है। 
उनकी सभी ज़रूरतें पूरी की जाएगी 17 दिनों से बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। श्री योगी ने बताया कि जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ लखनऊ में हुई बैठक के दौरान बाढ़ पीड़ितों के बारे में जानकारी की थी। वितरित किए गए 50 किलो बजनी राहत पैकेट में खाने पीने की वस्तुओं के साथ बाल्टी बरसाती सहित 50 आइटम है। सभी बाढ़ पीड़ितों को 15 दिन में राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के तीनों विधायकों के द्वारा तटबंध बनाकर स्थाई समाधान करने की मांग की चर्चा करते हुए कहा कि वह चेनज लाइन कराएंगे, जिससे बाढ़ पीड़ितों को राहत मिलेगी। श्री योगी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों व पशुओं के लिए अस्पतालों में पर्याप्त दबाई व वैक्सीन उपलब्ध है।
युद्ध स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है, बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए किसानों का सहयोग चाहिए उनको जमीन का उचित मुआवजा मिलेगा। फर्रुखाबाद जनपद के बदले जाने की चर्चा करते हुए कहा की गंगा एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से मिलने के बाद जिले में जंक्शन बनेगा। अब लोगों को खन्ना ले गए एक्सप्रेस-वे का नारा नहीं लगाना पड़ेगा। जिले में आलू किसानों की बहुतायत होने की चर्चा करते हुए श्री योगी ने बताया कि सरकार ने शीत गृहों में भंडारित आलू भाडा पर अनुदान देकर किसानों की मदद की है।
सरकार किसानों को मार्केटिंग आलू उपलब्ध कराकर उनकी आमदनी बढ़ाएगी। श्री योगी ने बताया की बाढ़ से फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू किया गया है उन्होंने बाढ़ से टूटी सड़कों के बारे में जिला प्रशासन से आग्रह किया कि शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी से सड़कें बनवाई जाएं। जिससे बाढ़ से मुक्ति मिल जानी चाहिए, किसी को चिंता नहीं होनी चाहिए। श्री योगी ने जय जय श्रीराम का नारा लगाते हुए 1 बजे के बाद संबोधन को समाप्त किया। उन्होंने 12.33 बजे से भाषण शुरू किया था। श्री योगी 12.06 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे थे।
सांसद मुकेश राजपूत ने जनपद वासियों की ओर से मुख्यमंत्री को अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व भाजपा नेता भूदेव राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, दिनेश कटियार, रूपेश गुप्ता, जिला प्रभारी शिव महेश दुबे आदि ने श्री योगी व भाजपा सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। संबोधन के दौरान शिव महेश दुबे इतनी तेजी से बोले कि लोगों को कान पर उंगली रखनी पड़ी। कार्यक्रम का संचालन विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया।
बताया गया कि मुख्यमंत्री के कथन अनुसार इस बात की गहराई से जांच पड़ताल की जाएगी की गंगा नदी की मुख्य धारा कहां पर है। उसके बाद गंगा के पानी के बहाव रोकने का उपाय किया जाएगा।

