दबंगों के हमले में अधिवक्ता के पैर की हड्डी टूटी: घटना सीसीटीवी में कैद

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 अक्टूबर 26। दबंगों के हमले में अधिवक्ता संजय पाठक के पैर की हड्डी टूट गई, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन, तिर्वा कोठी निवासी संजय पाठक एडवोकेट पुत्र सतीश चन्द्र ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में अधिवक्ता संजय पाठक ने कहा है कि प्रार्थी के मोहल्ले के ही रहने वाले शीलू, सुमित, अमित, लालू, अवधपाल, भेषराम बेहद दबंग अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं।

आये दिन मोहल्ले में गाली गलौज करना, मारपीट करना, महिलाओं व लड़कियों से अभद्रता करना, उनकी आम दिनचर्या है। उपरोक्त लोग पूर्व में भी प्रार्थी के साथ मारपीट व गाली गलौज कर चुके हैं, जिसके सम्बन्ध में प्रार्थी द्वारा 20.04.26 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप पत्र भी आ चुका है। उसी रंजिश के चलते 2.08.26 को समय करीब 9.30 बजे रात में मोहल्ले के सुमित, अमित पुत्रगण लाल सिंह, शीलू, लालू उनके पिता भेषराम, अवधपाल, लाल सिंह पुत्रगण हृदयराम व कुछ अन्य व्यक्तियों ने एकराय होकर प्रार्थी के घर पर ईंट, पत्थर चलाये।

मां बहन की गंदी – गंदी गालियां देकर जान से मार डालने की धमकियां दीं। उपरोक्त लोगों द्वारा चलाई गयी ईटें व पत्थर में से एक पत्थर प्रार्थी के दाये पैर के घुटने पर लगा, जिससे उसमें फ्रेक्चर हो गया, अचानक हुई घटना से प्रार्थी व उसके परिजन अत्यधिक भयभीत हो गये। उक्त सारी घटना प्रार्थी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, चलाये गये ईंट पत्थरों से घर की खिड़कियां व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गये।

प्रार्थी अब तक उपरोक्त लोगों के भय के कारण व पैर चोटिल होने से चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण अपनी रिपोर्ट लिखवाने थाने नहीं आ सका, किसी प्रकार छिपते-छिपाते आया है। इस मुकदमे की जांच उप निरीक्षक संजय देव ओझा को सौंपी गई।

error: Content is protected !!