अधिवक्ता महासभा के चुनाव के लिए नामांकन: निर्विरोध विजयी होने की संभावना

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 सितंबर। तहसील सदर अधिवक्ता महासभा के चुनाव के लिए आज अंतिम दिन 8 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। नामांकन पत्र लेने के लिए एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी एडवोकेट, प्रदुमन गुप्ता एडवोकेट व प्रवीन चंद सक्सेना एडवोकेट मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए योगेश चंद दीक्षित एडवोकेट महासचिव पद के लिए ध्रुव प्रकाश सक्सेना एवं जनार्दन दत्त राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए संजय चावला, संयुक्त सचिव पद के लिए उमाशंकर सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार सक्सेना एवं ऑडिटर पद के लिए राकेश सक्सेना एडवोकेट ने नामांकन पत्र जमा किए। महासचिव के लिए दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। जबकि अन्य सभी पदों के लिए एक-एक अधिवक्ता ने पर्चा भरा। एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं में गुटबाजी व विवाद होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित करने की रणनीति बनाई है। नामांकन के लिए शेष पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किये जायेगे।
मालूम हो कि पुस्तकालय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्यों के तीन कनिष्ठ सदस्यों के दो पद रिक्त हैं। 2 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं 3 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 10 फरवरी को मतदान एवं उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!