फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 2 सितंबर। कमालगंज थाना पुलिस ने शास्त्री नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर चार चोरों को चोरी के जेवरातों सहित गिरफ्तार किया है। कमालगंज थाना पुलिस ने मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी विशेषांक उर्फ हिमांशु पुत्र हरिओम गंगवार, नई बस्ती निवासी अर्जुन सिंह पुत्र राधेश्याम, हरदेव नगर निवासी अक्षय कुमार पुत्र वीरपाल सिंह एवं मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सचिन शंखवार पुत्र ओम बाबू को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने मीडिया को बताया की इन चोरों ने 30 अगस्त को थाना कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सुधीश कुमार के यहां चोरी की थी उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति सिंह ने शक के आधार पर शास्त्री नगर निवासी हिमांशु पुत्र हरिओम के विरोध रिपोर्ट दर्ज कराई थी अन्य तीनों आरोपी पुलिस जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त विशेषांक उर्फ हिमांशु के पास से सोने की जंजीर 2 अंगूठी एवं 1000 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त अर्जुन सिंह से गले का हार, दो जोड़ी पायले एवं 1100 रुपये मिले। अभियुक्त अक्षय कुमार से एक जोड़ी पायल कान के झाले एवं 800 रुपये बरामद हुए। जबकि सचिन शंखवार से मांग बेंदी अंगूठी हाफ पेटी, सोने का सिक्का एवं 600 रुपये मिले हैं।

