शहीद जीत कुमार राजपूत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व प्रतिमा अनावरण

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़ 25 अक्टूबर 26) आज अमरपाल सिंह लोधी IRS एडिशनल डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन ED अपर आयुक्त भारत सरकार के कर कमलों द्वारा फर्रुखाबाद के ग्राम लुकूटपुरा के शहीद वीर जवान जीत कुमार राजपूत की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। अमर शहीद जीत कुमार राजपूत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, डॉ जेपी वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट बिजेंदर राजपूत, जिलाध्यक्ष श्री नवाब सिंह राजपूत, कई जिलों के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!