फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 अक्टूबर 26। भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज सायं धम्मालोको बुद्ध विहार के टीन शेड़ में फीता काटकर संकिसा महोत्सव का शुभारंभ किया। श्री शाक्य ने बताया कि वह संकिसा में पहली बार सन् 1956 में मां-बाप के साथ आए थे। उन्होंने बौद्ध अनुयायियों को कट्टरता के साथ बुद्ध परंपराओं का पालन करने का आवाहन किया। श्री शाक्य ने बताया के बीते 10 सालों में संकिसा का जितना विकास हुआ है उतना 50 वर्षों में नहीं हुआ। मोहम्मदाबाद से संकिसा तक सड़क का चौड़ीकरण हुआ है संकिसा तिराहे से स्तूप तक फोरलेन की सड़क मंजूर हो गई है। 
विपश्यना केंद्र के लिए भूमिका अधिग्रहण हो गया है निर्माण के लिए धनराशि भी मंजूर हो गई है। पर्यटन विभाग की ओर से संकिसा के अनेकों बुद्ध विहारों का करोड़ों की लागत से जीर्णोधार हुआ है। विधायक श्री शाक्य ने बताया कि सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल बुद्ध स्तूप पर पूजा करने जाएंगे। उसके बाद हम डिप्टी सीएम श्री मौर्य को बुद्ध महोत्सव आयोजन स्थल पर लायेंगे। इस अवसर पर महोत्सव के आयोजक कर्मवीर शाक्य एवं एवं पूर्व प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने विचार व्यक्त किया। इससे पूर्व विधायक व आयोजकों ने अगरबत्ती बा मोमबत्ती जलाकर बुद्ध प्रतिमा की पूजा की। आयोजकों की ओर से विधायक को बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र शाक्य एवं भाजपा नेता अवनीश शाक्य ने किया। कार्यक्रम में भंते डॉ धम्मपाल महाथैरो, भंते आलोक थैरो, रघुवीर सिंह शाक्य, डॉ देवेश शाक्य, विधायक के निजी सचिव रोहित कुशवाह, सुधीर शाक्य एडवोकेट, ठेकेदार गणेश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम आ गया है। श्री मौर्य 26 अक्टूबर को दोपहर 12 हेलीकॉप्टर से राजघाट स्थित वाईबीएस सेंटर पहुंचेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर 1.45 बजे वापस चले जाएंगे। उपमुख्यमंत्री के लिए वाईबीएस सेंटर के निकट हेलीपैड बनाया गया है।
























