फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 25 अक्टूबर 26। राजेपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से भंडार किए गए पटाखों के जखीरे को बरामद कर 4 विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। अवैध पटाखों के भंडार की सूचना मिलने पर राजेपुर थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह की टीम ने अलग-अलग स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने पटाखों की बिक्री करने वाले थाना राजेपुर के ग्राम हमीरपुर सोमवंशी निवासी संजीव पुत्र राधेश्याम व गौरव कुमार पुत्र अरविंद कस्बा राजपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र अरविंद, संदीप कुमार पुत्र रामविलास को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर 38 अदद छोटे व बड़े कार्टन बरामद किए गए। जिनमें बारुदी पटाखे, स्काई शाट, चखरी, फुलझडी आदि पटाखे हैं।
अभियुक्तों ने पूछने पर पुलिस को बताया कि हम लोग दीपावली के त्यौहार पर आतिश बाजी बेचने के लिये पहले से ही सस्ते दामों में खरीदकर भण्डारित कर ली थी दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी को महंगे दामों में बेचकर कमायी कर रहे थे।
























