युवकों पर महिला के साथ रेप करने का केस: झूठी घटना लिखाने के आशंका

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 नवंबर 26। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर ग्राम चौरसिया मझोला निवासी आकाश शाक्य पुत्र भीमसेन आदि 2 व्यक्तियों के विरुद्ध घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार करने एवं जान से मार डाले की धमकी देने का केस दर्ज किया है। करीब 23 वर्षीय आकाश के पिता की मौत हो चुकी है आकाश के साथ ही उसके परिजनों व गांव वालों तक को दुष्कर्म की घटना की जानकारी नहीं है। आकाश के चाचा सुखलाल शाक्य ने एफबीडी न्यूज़ को बताया की रंजिश के कारण गांव के अवधेश शाक्य व उनके बेटे गौरव सुनील एवं कृष्ण वीर ने साजिश के तहत झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि अवधेश ने आकाश की नौकरी लगवाने के नाम पर उसकी विधवा विधवा मां से 30 हजार लिए थे। और बाद में 2 लाख रुपयों की मांग की थी। नौकरी न लगने पर रूपयों का तगादा किए जाने पर गौरव ने विधवा के साथ गलत हरकतें की थी घर आने के कारण गौरव महिला की चेक बुक से दो चेके निकाल ले गया था। इस घटना की अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

error: Content is protected !!