युवक ने ससुराल में सोते समय पत्नी की गोली मारी: पकड़ा गया हत्यारा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सिरफिरे युवक ने बीती रात ससुराल में सोते समय पत्नी ममता की गोली मारकर हत्या कर दी। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम रामदत्त निवासी रामदत्त नगर निवासी महेश चंद की 35 वर्षीय बेटी ममता मायके में अकेली में सो रही थी। ममता का 18 वर्ष पूर्व थाना मेरापुर के ग्राम नगला मघार निवासी सुखबीर से विवाह हुआ था। सुखबीर बीती ससुराल पहुंचा अकेला पाकर सुखवीर ने ममता की पिटाई की और बाद में गोली मार दी।

ममता की 8 वर्षीय बेटी नीरू छत पर लेटी थी ममता के माता-पिता एवं भाई खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की मडाई करवा रही थी। गोली की आवाज सुनकर ममता नीचे पहुंची तो उसने मां के पास पिता को देखा और तुरंत ही दूसरे घर पर जाकर मामी कुसमा देवी को घटना की जानकारी दी। कुसमा की सूचना पर परिजन गंभीर घायल ममता को सीएचसी ले गये। डॉक्टर ने ममता को मृत घोषित कर दिया। ममता के भाई कुलदीप ने मीडिया को बताया कि बहनोई 16 वर्षीय नाबालिक बेटी रुचि का विवाह कर रहा था रुचि की 24 अप्रैल को बारात आनी है।

बहन ममता ने नाबालिक पुत्री की शादी का विरोध किया था इसी बात को लेकर बहनोई ने 16 अप्रैल को ममता की पिटाई की थी। ममता ने इस बात की थाने में शिकायत की पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर 18 अप्रैल को एसपी से भी शिकायत कर अनहोनी घटना होने की आशंका जताई थी। ममता का 17 वर्षी पुत्र रवि 6 वर्षीय पुत्र प्रवीण एवं 8 वर्षीय पुत्री नीरू है।

दरोगा राहुल चौधरी ने ममता के शव का पंचनामा भरा।अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि बीती रात पति, पत्नी को गोली मार कर भाग गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!