संकिसा बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम की कमेटी बनी: फर्जी मेला सुरक्षा प्रभारी को देख भड़के कर्मवीर

संकिसा फर्रुखाबाद। संकिसा बुद्ध महोत्सवके संयोजक कर्मवीर शाक्य ने महोत्सव कार्यक्रम की देखरेख के लिए भारी भरकम 50 सदस्यीय अस्थाई कमेटी का गठन किया है। धम्मालोको बुद्ध विहार में आज दोपहर बाद बुद्ध महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।श्री शाक्य ने 8 व 9 अक्टूबर को आयोजित संकिसा महोत्सव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 सदस्यीय अस्थाई कमेटी का गठन कर दिया।

जिसमें कर्मवीर शाक्य स्वयं संयोजक व पुनपालपुर के प्रधान दीपक राजपूत को कमेटी का सह संयोजक बनाया गया। अन्य सदस्यों को नामित किया गया जिसमें डॉक्टर पन्नालाल मनोज कुमार बौद्ध विनोद यादव सुधीर कुमार शाक्य एडवो केट संजय यादव राजेश्वरी बौद्ध सुनील शाक्य महेंद्र शाक्य दीप सिंह जाटव गजेंद्र सिंह बृजेश दुबे मनोज यादव राकेश वर्मा शैलेंद्र बाथम मुखराज सूरज प्रसाद वर्मा प्रेम रतन शाक्य पवन प्रधान डॉ देवेश शाक्य असीम साकेत वोकेट कमल सिंह।

डॉक्टर दीपक माथुर बलवीर सक्सेना सचिन यादव लाला राम वर्मा पेशकार यादव डॉ शिशुपाल सुधाकर यादव अवनीश यादव आदि शामिल हैं। बैठक में संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ धम्मपाल थेरो, महासमता बुद्ध विहार एवं पुस्तकालय के प्रमुख चेतसिक बोधि, वाईवीएस सेंटर जसराजपुर के अध्यक्ष सुरेश बौद्ध एवं महासचिव डॉ भिक्षु उपनंद प्रमुख रूप से मौजूद थे।

जिनको देखकर श्री शाक्य ने कहा कि आज हमें सबसे अच्छा दिल लग रहा है क्योंकि चर्चित बिहारों के प्रमुख व भिक्षु मौजूद हैं। जिनके सहयोग से इस बार का कार्यक्रम सबसे बेहतर ढंग से मनाया जाएगा। श्री शाक्य ने बताया कि हमारे ट्रस्ट में वही लोग रहेंगे जो भगवान बुद्ध में आस्था रखते हैं। अस्थाई कमेटी में रखे गए लोगों को अगली 2 अक्टूबर की महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य भाग लेना होगा। यदि जो सदस्य बैठक में भाग नहीं लेगा उसे कमेटी से हटा दिया जाएगा।

कमेटी के सभी सदस्यों को बैठक कमें आमंत्रित किया जाएगा। सदस्यों को बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम संबंधी दायित्व सौंपे जाएंगे सभी सदस्यों को परिचय पत्र भी दिए जाएंगे। जिससे सदस्यों की अलग पहचान दिखे यह सदस्य खुद मौसम में पुलिस व्यवस्था के अलावा शांति व्यवस्था में भी सहयोग करेंगे। 9 अक्टूबर को निकलने वाली धम्म यात्रा की पूरी जिम्मेदारी डा धम्मपाल थेरो को सौंपी गई।

इससे पूर्व सुरेश बौद्ध ने कहा कि अस्थाई कमेटी में सभी धर्मों व जातियों के लोगों को शामिल किया जाए जिससे उनको लगे कि यह सभी का कार्यक्रम है उन लोगों में कार्यक्रम के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। जनपद एटा के ग्राम अघौनापुर निवासी सुधीर शाक्य एडवोकेट ने कर्मवीर शाक्य को सोशल मीडिया पर कमल शाक्य उर्फ ठाकुर द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई पोस्ट दिखाई।

जिसमें कमल ने स्वयं को संकिसा महोत्सव का सुरक्षा अधिकारी दर्शाया है। इस पोस्ट को देखते ही कर्मवीर शाक्य भड़क गए उन्होंने कहा कि मैंने कमल को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। वह गलत ढंग से प्रचार कर रहे हैं उनसे कोई लेना देना नहीं है। ऐसे ही लोग कार्यक्रम में खुराफात करते हैं। तभी श्री शाक्य ने सुधीर कुमार एडवोकेट को बौद्ध महोत्सव का सुरक्षा प्रभारी बनाए जाने की घोषणा कर दी।

मालूम हो कि कर्मवीर शाक्य ने धम्मालोंको बुद्ध विहार प्रबंधन एवं सेवा ट्रस्ट संकिसा का पंजीकरण कराया है। लेकिन उन्होंने अभी तक किसी कारण ट्रस्ट के पदाधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। बैठक में पहली बार कार्यक्रम का आय-व्यय का ब्यौरा न दिए जाने पर लोगों ने आपत्ति जाहिर की। होटल में ठहरने के कमरे का किराया न दिये जाने का तंज कसा गया। चंदे के लिए सरेआम किसी को अपमानित किए जाने की निंदा की गई।

पूर्व कोषाध्यक्ष रघुवीर शाक्य ने कहा कि जो व्यक्ति दसियों हजार का सहयोग करता हो तो क्या उससे भी कमरे का किराया लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरे पास अभी तक आय व्यय का पूरा विवरण मौजूद है। तभी ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट ने रघुवीर शाक्य को संकिसा महोत्सव का कोषाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी।

रघुवीर शाक्य ने बताया कि वह किसी आम व्यक्ति से चंदा नहीं लेंगे उन्होंने दुकानदारों को बुलाकर टेंट लाइट एवं साउंड व्यवस्था का खर्चा तय ऑर्डर दे दिया। बैठक में सरदार सिंह प्रधान दीपक राजपूत बेचेलाल शाक्य विमल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *