लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ गोष्ठी: हर मुकाम हासिल करने पर दिया गयाजोर

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज विकास भवन फतेहगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एम अरुणमौली, डॉ रजनी सरीन, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, उपायुक्त स्वतः रोजगार योगेंद्र पाठक ने दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन किया।

अंजना सीता आदि ने समूह प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना दाता.. एवं सलोनी ने प्रेरणा गीत जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो.. का सस्वर गायन प्रस्तुत किये। यह जागरुकता अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एम.अरूणमोली ने अपने जीवन की कुछ बातों को साझा किया।

उन्होंने बताया कि कैसे कैसे विपरीत परिस्थितियों में रहकर आज उन्होंने ये लक्ष्य प्राप्त किया। हिम्मत, लगन व मेहनत से हम हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि हमे ऐसी गोष्ठी की आवश्यकता ही क्यों पड़ती है हम खुद कितना प्रयास करते है कि हम अपनी पहचान स्वयं बना सके। क्या हमने कभी यह प्रयास किया कि अगर हमारे सामने कुछ गलत हो रहा है तो हम आवाज उठा पाये।

क्या हमने लड़की पैदा होने पे हमने उतनी खुशी दिखाई जितनी लड़के के होने पर होती है। क्या हमने दहेज प्रथा का खुल कर विरोध किया। क्या हम लड़की को भी आत्मनिर्भर होने के लिए प्रोत्साहित किया जो हमने लड़के के लिए किया। अगर नही तो समानता का अधिकार कैसे। आपने यदि स्वयं नहीं सोचा कि हमको आगे बढ़ाना है तो हमे कोई क्यों ही बढ़ाएगा। विचार कीजिए और एक कदम आगे बढ़ाइए रास्ते खुद खुलने लगेंगे और समानता अपने आप आयेगी। फिर हमे अपने अधिकारों के लिए लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी।

डॉ रजनी सरीन ने कहा कि औरतों के पास सही गलत समझने की शक्ति होती है लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं करती। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि आज भी मैंने देखा है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सशक्त नहीं है शिक्षित नहीं है यह बड़ा कारण है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा देश की उन्नति में मातृशक्ति का विशेष योगदान है कोरोना काल में घर की स्थिति सामान्य बनाए रखने में महिलाओं का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बड़ी निष्ठा के साथ अपने घर परिवार के लोगों को संभाला। प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति के लिए विशेष कार्य किए हैं। उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए, उनको शिक्षित करने के लिए, उनको समाज में पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की रंजना पाल, देवकन्या व राजन देवी ने अपनी सफलता की कहानी बतायी। महादेवी वर्मा इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की छात्रा अनामिका सिंह ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखें सिद्धि का दीक्षित व प्रिया मिश्रा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। उपायुक्त स्वरोजगार योगेंद्र पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डी आर पी सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी बढ़पुर भावना यादव, जिला मिशन प्रबंधक अवनीश कुमार, डॉक्टर महेंद्र कुमार नामदेव जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *