जिले में अनेकों स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती

 

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) जिले में अनेकों स्थानों पर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग हर तबके का ध्यान रखा। हमारे संविधान में हमारे नगारिक को समान अधिकार मिले।

इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश में सविधान में लिया गया जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें मिल करके बाबा साहब के सपने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को साकार करने के प्रति काम करना चाहिए जिससे हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो।

भाजपा कार्यालय में भी मनाई गई जयंती

जिला भाजपा मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक समरसता दिवस के अंतर्गत जिला गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व पुलिस महानिदेशक व राज्यसभा सांसद बृजलाल ने मुख्य अतिथि के रुप में गोष्ठी को संबोधित किया। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के साथ जेएनवी रोड तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक व राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान शिल्पी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गरीब दलित पिछड़े शोषित लोगों के उत्थान के लिए संविधान का निर्माण किया संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने देश में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए राष्ट्र के निर्माण के लिए संविधान का निर्माण किया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जातिगत व्यवस्था के खिलाफ थे ऐसे महान समाज सुधारक को कांग्रेस के लोगों ने भारत रत्न में नहीं मिलने दिया।

कांग्रेस ने बाबासाहेब के नाम पर वोट और सत्ता प्राप्त की लेकिन दलित समाज के उत्थान के लिए कोई भी कार्य नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर बाबासाहेब के पद चिन्हों पर चलकर समाज के अंतिम वर्ग तक के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। बाबा साहेब की स्मृतियों से जुड़े हुए विभिन्न चिन्हों को सजोने का कार्य कर रहे हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से जुड़े हुए विभिन्न स्मारकों का निर्माण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है।

केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ दलित समाज तक पहुंचा कर समाज को शिक्षित और मजबूत करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है भीमराव अंबेडकर एक राष्ट्रवादी जन नायक थे। वह कभी देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। कॉन्ग्रेस ब्रिटिश विद्वानों से संविधान निर्माण चाहती थी अटल बिहारी वाजपेई के प्रयासों से 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न प्राप्त हुआ।

विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी दलितों को भ्रमित करने का कार्य कर रही थी लेकिन दलित समाज में एकजुटता के साथ बीजेपी को सरकार बनाने का मौका दिया। बसपा का कोर वोट बैंक भी भाजपा को प्राप्त हुआ वर्तमान में बहुत तेजी के साथ दलित समाज नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहा है।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा बाबासाहेब के बनाए हुए संविधान में सभी का सम्मान सुरक्षित है किसी एक वर्ग विशेष के लिए संविधान का निर्माण नहीं हुआ है। गरीब दलित शोषित वंचित उपेक्षित समाज के उत्थान के लिए संविधान में सभी को न्याय की व्यवस्था दी गई है भाजपा सरकार निरंतर बाबासाहेब आंबेडकर के सपने को साकार कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा बाबासाहेब आंबेडकर ने एक समाज सुधारक के रूप में विश्व को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सबसे कमजोर व्यक्ति के जीवन में न्याय की व्यवस्था को सुनिश्चित किया उन्होंने छोटी आयु से ही सीमित संसाधनों के होते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त की। जिसका लाभ विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत को मिल रहा है उन्होंने इस्लाम और ईसाई धर्म को ना अपना कर बौद्ध धर्म में दीक्षा शिक्षा ग्रहण की।

भाजपा कार्यकर्ताओं को बाबासाहेब के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार राज्य अनुसूचित मोर्चा आयोग सदस्य रामआसरे दिवाकर आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।

संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री सुनील रावत रहें।
इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर अनुसूचित मोर्चा दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अभिषेक त्रिवेदी जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह सिसोदिया जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता अविनाश बाल्मिक उमेश बाबू राठौर जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार जिला मंत्री अभिषेक बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *