रिश्तेदारी में आए युवक की गंगा में डूब कर मौतः युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

 

कमालगंज फर्रुखाबाद। गंगा में नहाते समय डूब जाने से युवक प्रिंस की मौत हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। जनपद फिरोजाबाद निवासी प्रिंस दो दिन पहले थाना कमालगंज के ग्राम मकूनगला में नाना नरेश चंद्र के घर आया था। प्रिंस आज गांव के शिवम एवं अभिषेक के साथ गंगा नहाने जंजाली नगला घाट पर गया था। बताया गया नहाते समय प्रिंस गंगा की गहराई में चला गया और गंगा में डूबने लगा। शिवम एवं अभिषेक ने प्रिंस को बचाने का प्रयास किया और शोर-शराबा किया।

घाट पर मौजूद लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर प्रिंस को बचाने का प्रयास किया लेकिन भाई प्रिंस को नहीं बचा पाए। प्रिंस के शव को गंगा से निकाला गया दरोगा अमित कुमार शव का पोस्टमार्टम कराने गंगा घाट पहुंचे। रिश्तेदारों ने प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जब प्रिंस का शव घर ले जाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया।

युवती ने फांसी लगाई

थाना कमालगंज के ग्राम मकूनगला निवासी अमर दयाल यादव की 25 वर्षीय पुत्री कुमारी रिंकी ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव की रिश्तेदारी में आए युवक की गंगा नदी में डूब जाने से मौत हो गई थी। परिजन दोपहर को गंगा घाट चले गए घर में रिंकी अकेली मौजूद थी। रिंकी ने छत के कुंडे में साड़ी बांधकर फांसी के फंदे पर लटक गई। जब परिजन वापस घर लौटे तो रिंकी को फांसी पर लटका देख कर सदमे में आ गए।

बताया गया की रिंकी ने होली के त्यौहार पर नए कपड़े दिलाने की मांग की थी परिजनों ने नए कपड़े न दिला पाने में असमर्थता जाहिर की थी। इसी बात से क्षुब्ध रिंकी फांसी पर लटक गई पुलिस ने रिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!