फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 25 जुलाई। कमालगंज थाना पुलिस ने मासूम बेटी को मार कर झूठी रिपोर्ट लिखने वाले दरिंदे पिता को गिरफ्तार का लिया है। थाना कमालगंज के ग्राम गुगौरा निवासी बबलू जाटव के डेढ़ वर्षीय पुत्री जिज्ञासा थी, जिसको सूखा की बीमारी थी। बबलू पत्नी खुशबू के साथ बीमार बेटी को दिखाने 20 जुलाई को लोहिया अस्पताल गया था। मजदूरी करने वाला नशेड़ी बबलू बेटी के इलाज से काफी परेशान हो गया था, उसने रात में गला दबाकर बीमार बेटी को मार डाला। सूचना मिलने पर 112 के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बबलू ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों के द्वारा किए गए पथराव के कारण बेटी मर गई है।
पुलिस को जांच में लड़की के शरीर पर कोई जहिरा चोट नहीं दिखी। पुलिस ने बालिका जिज्ञासा का पोस्टमार्टम करवाया, पीएम से पता चला की बालिका की मौत गला दवाये जाने से हुई है। खुशबू ने रंजिश दिखाते हुए पड़ोसियों के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में खुशबू ने कहा है कि 20 जुलाई को समय 4 बजे शाम बबलू पुत्र रामप्रकाश, सुरेन्द्र, पुत्र अनूपलाल, मंसाराम पूत्र राजेन्द्र एवं अंकित पूत्र रामप्रकाश से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी लिए उन्होंने हमारे घर में ईट पत्थर बरसाए इसी कारण हमारी पुत्री जिज्ञासा को पत्थर लग गया इस लिए हमारी पुत्री की मृत्यु हो गयी है।
हम लोगो ने जब शिकायत की तब इन लोगो ने जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि पथराव जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने बबलू को हिरासत में लेकर उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो बबलू ने स्वीकार किया की बीमार बेटी का इलाज करने से कर्जा हो गया है इसीलिए हमने उसे गला दबाकर मार डाला। बताया गया कि बबलू के एक और बच्चा था जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है।
मुकदमे के विवेचक भोजपुर मेडीकल कॉलेज चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने एफबीडी न्यूज को बताया की बबलू ने बेटी को गला दबाकर मारे जाने की घटना स्वीकार कर ली है उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

