फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक रोहित की मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। रोहित थाना मऊदरवाजा के ग्राम चौरसिया मझोला निवासी सुनील का 25 वर्षीय पुत्र था। रोहित बीती शाम 4 बजे घर से कहीं जा रहा था तभी गांव क्षेत्र में ही चौरसिया मझोला निवासी चालक झंडू ने ट्रैक्टर से रोहित को जोरदार टक्कर मार दी।
गम्भीर घायल रोहित को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान आज शाम उसकी मौत हो गई। सुनील ने ट्रैक्टर चालक झंडू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बंदरो के काटने से महिला की मौत
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढी जानअली भीकमपुर निवासी रवेंद्र बाल्मिक की 60 वर्षीय पत्नी कांति देवी आज दोपहर अपनी छत पर अनाज सुखा रही थी। उसी दौरान बंदर दौड़ पड़े कांति देवी जान बचाने के लिए जीने से होकर भागी। तभी कई बंदरों ने जीने में हमला कर दिया बंदरो ने महिला को दांतों से काटना बुरी तरह काटा।
चीख पुकार सुनकर जब लोग बचाने दौड़े तब तक महिला गम्भीर घायल हो गई थी। परिवार वाले महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे उसी समय महिला की मौत हो गई। परिवार वालो ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बंदर आए दिन हमला करके एवं दांतों से काट कर लोगों को घायल कर देते हैं।