फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) क्षेत्रीय कई मठाधीश तालमेल से 8व 9 अक्टूबर को संकिसा में बौद्ध महोत्सव मनायेंगे।संकिसा बौद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर आज दोपहर बाद संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार प्रबंधन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य की अध्यक्षता बैठक हुई। मंच पर भगवान बुध की विशाल प्रतिमा स्थापित किए जाने के दौरान भगवान बुद्ध के नारे लगाए गए।
कर्मवीर शाक्य ने बताया कि अबकी पहली बार संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ धम्मपाल थैलों समता बुद्ध विहार एवं पुस्तकालय के अध्यक्ष भिक्षु चेतसिक बोधि वाई बीएस सेंटर के अध्यक्ष डा सुरेश बौद्ध एवं कंबोडिया बुद्ध विहार के प्रमुख सुभाष बौद्ध आपस में मिलकर 8 व 9 अक्टूबर को बुध महोत्सव मनाएंगे।
श्री शाक्य ने बताया कि चेतसिक बोधि ने आपस में समझौता कराने का सुझाव दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि आप समझौता नहीं करा पाएंगे तो और कोई दूसरा व्यक्ति यह कार्य नहीं कर सकता है। तभी मैंने सभी लोगों से मिलजुल कर बौद्ध महोत्सव मनाने को कहा तो सभी लोग आपस में मिलकर बौद्ध महोत्सव बनाने को तैयार हो गए हैं जबकि अभी तक आपस में मतभेद थे। उन्होंने बताया उक्त सभी बिहार प्रमुखों को संकिसा बुद्ध महोत्सव का सह संयोजक बनाया जाएगा।
कोर कमेटी की 11 सितंबर को होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। श्री शाक्य ने बताया कि बौद्ध महोत्सव की सहयोगी संस्थाओं से कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा गया है बाकी पूरा खर्चा धम्मा लोको बुध विहार प्रबंधन सेवा ट्रस्ट करेगा। कर्मवीर शाक्य ने बताया कि वह स्वयं बीते दिनों पुरातत्व विभाग की जमीन पर स्थापित अशोक की लाट के चारों ओर अवैध रूप से निर्माण करने व करवाने वाले पुरातत्व विभाग के चौकीदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
हर हालत में पुरातत्व विभाग की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटवाएंगे। उन्होंने बताया कि बुद्ध महोत्सव में 8 अक्टूबर को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह व पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को बुलाया जाएगा। विधायक सुशील शाक्य को केशव प्रसाद मौर्य एवं जयवीर सिंह को बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधूना निवासी देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू को स्वामी प्रसाद मौर्य को लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
कर्मवीर शाक्य ने बताया की 7 फुट ऊंची डेढ़ लाख रुपए कीमती बलुआ पत्थर की मूर्ति मेरी पत्नी गीता बौद्ध ने अपने खर्चे पर बनवाकर लगवाई है। मूर्ति को इटावा के ठेकेदार बदन सिंह शाक्य ने कुशल कारीगरों से बनवाई है। कायमगंज के अनाथ पिंडक सत्य प्रकाश अग्रवाल करेंगे। श्री शाक्य ने बताया कि समारोह में किसी को भी राजनीत पर चर्चा करने की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने संकिसा महोत्सव के लिए सभी अंबेडकर व बौद्ध ध विचारधारा वाले लोगों को आने के लिए आवाहन किया है। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रयास करके लोडर से भगवान बुद्ध की मूर्ति उतरवाने एवं स्थापित करवाने में मदद की। मूर्ति को विशाल टीन शेड के चबूतरे के पूर्वी ओर बीच में लगाई गई है। डॉ धम्मपाल थैरो ने बताया कि समारोह में भिक्षु सम्मेलन एवं धम्म यात्रा झांकी का खर्चा मैं स्वयं वहन करूंगा।
बैठक में भिक्षु चेतसिक बोधि डॉ सुरेश बौद्ध मैनपुरी के कामरेड बालक दास शाक्य कामरेड नरेंद्र सिंह, राहुल शाक्य एडवोकेट नागेंद्र शाक्य आढती रामौतार शाक्य शिवसरन बौद्ध कुलदीप कठेरिया कमलेश शाक्य महावीर शाक्य डॉ देवेश शाक्य रामदत्त बौद्ध प्रधान लोहरे शाक्य प्रधान दीपक राजपूत लड़ैते लाल उत्तम प्रभुदयाल जाटव एडवोकेट देशराज शाक्य एडवोकेट रघुवीर शाक्य।
जगराम बौद्ध सिद्धार्थ प्रकाश गौतम अवनीश शाक्य कमल सिंह शाक्य उर्फ ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे। बैठक में बिना बुलाए गए एक राजनैतिक दल के जिलाध्यक्ष की ठगी करने की प्रवृति के कारण उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी गई। भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाए जाने की खुशी में मिठाई बांटी गई।