सैकड़ों दिव्यांगों को मिले मुफ्त में उपकरण: खुश हो गए

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज एसएन साध ट्रस्ट के सौजन्य से सैकड़ों दिव्यांगों को मुफ्त में उपकरण दिए गए। जिससे दिव्यांगजन काफी खुश दिखे। एसएन साध ट्रस्ट का दिव्यांग सहायता शिविर सुबह 9 बजे से प्रारम्भ हुआ। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी राकेश साध, चमकेश साध द्वारा किया गया। मधु साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, रोहित गर्ग ने दिल्ली से आकर व्यवस्था संभाली।

इस शिविर की विशेषता ये है कि कोई भी दिव्यांग जन केवल अपना आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र लेकर आये। जो तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर निशुल्क शिविर में दी जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। विगत शिवरों की तरह इस बार भी विशेष रूप से जो व्यक्ति कान की समस्या से जूझ रहा था, ENT स्पेशलिस्ट डॉ शिखर सक्सेना ने उनका तुरंत ही परीक्षण कर कान की मशीन व दवाईयां निशुल्क ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करायी।

इस कार्य में जयपुर से आई हुई विशेष टीम के सदस्यों द्वारा की जा रही सेवा तीर्थ यात्रा करने से कम नहीं है। नेकी के कार्य में उदय पाल, गुंजा जैन, सुजीत वर्मा, पत्रकार अमर साध, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध और जयपुर की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

आज के रजिस्ट्रेशनों की संख्या- 230

आज बाटे गए उपकरणों की संख्या–
ट्राई साइकिल – 18
कृत्रिम हाथ- 04
व्हीलचेयर- 16
छड़ी – 55
कैलिपर- 20
कृतिम पैर- 15
वैशाखी- 20
वॉकर- 08
जूते- 30
कान की मशीन- 80

error: Content is protected !!