पीआरबी के 246 कर्मचारियों के तबादले: हड़कंप मचा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पीआरबी के 246 कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। जिससे पीआरबी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि बरसों से एक ही क्षेत्र में तैनात पीआरबी कर्मचारियों की माफिया गीरी खत्म हो जाएगी। उप निरीक्षक हरिशंकर नगाइच पीआरबी 2675 मोहम्मदाबाद का तबादला पीआरबी 2652 फतेहगढ़ किया गया है जबकि उप निरीक्षक आदेश कुमार रिजर्व पीआरबी 2675 मोहम्मदाबाद भेजा गया।

उप निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव रिजर्व का तबादला पीआरबी 5604 राजेपुर किया गया है। उप निरीक्षक कमल किशोर रिजर्व को पीआरबी 2661 कायमगंज एवं मुख्य आरक्षी सुशील कुमार रिजर्व को 2649 कादरी गेट भेजा गया है।

error: Content is protected !!