फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) लोहिया अस्पताल के सामने अवैध एंबुलेंस के अड्डे पर यातायात पुलिस की छापामार कार्यवाही से चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार ने आज लोहिया अस्पताल के बाहर जबर्दस्त अभियान चलाया। अवैध रूप से एंबुलेंस स्टैंड चालकों के क चालान किये। यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि 20 से 25 गाड़ियों का चालान किये है। जिसमें अनेकों प्रकार की कमियां पाई गई।
किसी वाहन की फिटनेस नहीं है, किसी के कागजात पूरे नहीं हैं, कुछ गाड़ियों की समय सीमा ही समाप्त हो चुकी है। लेकिन चालक एंबुलेंस का फायदा उठाकर सड़क पर फर्राटा भर रहे है। बताया कि ढाई हजार से 12 हजार तक के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो भी अवैध रूप से स्टैंड संचालित है चाहे वे शहर के अंदर या बाहर हो,उनके चालान किए जाएंगे। इससे आने जाने वाले आम व्यक्तियों को समस्याएं होती हैं उस पर कुछ अंकुश लगेगा। रोड पर अवैध ट्रैफिक की वजह से जाम लगते हैं उससे भी कुछ राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि आज चेकिंग अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा। जिन वाहनों के कागज या नंबर प्लेट नहीं है उस पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से बस अड्डा लाल गेट या जहां कहीं भी अवैध स्टैंड संचालित हैं उनको हटाया जाएगा। जिससे जनमानस को चलने में परेशानियां होती है उसको समाप्त किया जाएगा। प्रभारी इंचार्ज ने बताया यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।
(के वर्मा की रिपोर्ट)