फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) टेंशन के कारण युवक गोलू राजपूत ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना अमृतपुर के ग्राम मोकुलपुर निवासी रतीभान सिंह का 24 वर्षीय पुत्र गोलू बीती रात घर से फोन पर बात करते हुए बाहर निकला। जब वह वापस नहीं लौटा तब गोलू को तलाश किया गया। गोलू का शव रात करीब 10 बजे गांव के बाहर आम के पेड़ पर धोती से लटका देखा गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया।
इकलौता बेटा गोलू नोएडा में नौकरी करता था वह देढ़ सप्ताह पूर्व ही गांव आया था। बताया जाता है कि गोलू का जनवरी में विवाह होना था। सूचना मिलने पर सीओ संजय वर्मा, थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, दरोगा विमल कुमार एवं फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने सबका पोस्टमार्टम कराया है।