फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) नगर के रेलवे रोड काशी गृह निर्माण शुरू करने एवं अमानत का होने का आरोप लगाकर सभी व्यापार मंडल समर्थन एवं अडंगेबाजी में सक्रिय हो गए हैं। सभी संगठन एवं व्यापारी नेता निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर वाहवाही बटोरने में जुट गए हैं। रेलवे रोड का मॉडल के रूप में निर्माण कार्य करने को लेकर जिला महिला एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल कल से संयुक्त आमरण अनशन शुरू करेगा। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी मो0 इकलाख खान ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि मुझे मनोज अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने हर हाल में 15 जनवरी से रेलवे रोड का निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। 
लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिसके विरोध में जिला महिला नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल संयुक्त रूप से 18 जनवरी को चौक चौराहे पर सुबह 9 बजे से आमरण अनशन शुरू करेगा। अंश की शुरुआत
सोनी शुक्ला जिला महिला अध्यक्ष, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, युवा नगर एवं प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आदि व्यापारी करेंगे।
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने रेलवे रोड के होने वाले अमानत निर्माण कार्य का विरोध किया है। उन्होंने बताया कल रात में पालिका द्वारा रेलवे रोड निर्माण कार्य करने के लिए जो कार्य होना सुनिश्चित किया है उसका भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विरोध करता है। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद से ये मांग करता है कि
1- कार्य योजना का बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।
2- सड़क निर्माण में नाली से नाली तक सड़क का निर्माण हो।
3- मांडल रोड का जो सपना दिखाया गया था तो फिर व्यापारियों की दुकानों का टूट फूट कराई गई उसका क्या कारण रहा, क्यों किया गया।
4- पूर्व में बताया गया था कि रोड का निर्माण pwd करेगी अब ये पालिका द्वारा किया जा रहा है अगर यही करना था तो इतना विलंब क्यों किया गया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि जब तक लिखित में कार्य का जवाब न दिया जाए तब तक कार्य की शुरुआत न की जाए। अन्यथा हम सभी व्यापार मंडल के लोग इसका विरोध करने पर बाध्य होगे।
प्रमोद गुप्ता ( जिला अध्यक्ष )
मुकेश गुप्ता (प्रदेश सगठन मंत्री एवं जिला मीडिया प्रभारी)
पं0 शिवाशीष तिवारी ( प्रवक्ता /उपाध्यक्ष )
सुभाष अग्रवाल ( चेयरमैन )
पुन्नी शुक्ला (नगर अध्यक्ष)
श्रीमती प्रीती तिवारी (जिला अध्यक्ष महिला)
सुशील अग्रवाल ( लालजी ) प्रदेश मंत्री
निर्मला राजपूत ( महिला अध्यक्ष नगर )
अरुण गुप्ता (अध्यक्ष लिंजीगंज मन्नीगंज )
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल फर्रुखाबाद के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण।
मालूम हो की प्रतिनिधि व्यापार मंडल ने बीती रात घटिया निर्माण का होने का आरोप लगाकर निर्माण कार्य का विरोध किया है।













