सीपी स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम: आकांक्षा सम्मानित

फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। माँ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत अभिनयात्मक नृत्य एवं समूह गीत ने सभी का मन मोह लिया। छात्रा आकृति द्वारा प्रस्तुत एकल गीत विशेष रूप से सराहा गया। स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च-पास्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
छात्र रविकांत ने अपने वीरगति को प्राप्त स्वतंत्रता सेनानियों जीवन पर प्रकाश डाला।

आदि जैन ने अपने सुंदर गीत की सारगर्भितध्वनि से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों न्याय, समानता और स्वतंत्रता की याद दिलाता है। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं। उन्हें शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाकर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों की सराहना की। विद्यालय की उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। छात्रा प्रिया यादव एवं पूजा शाक्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय त्रिवेदी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

आकांक्षा सम्मानित

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान एवीएस सीड फाउंडेशन की निदेशक अकांक्षा सक्सेना को समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आकांक्षा सक्सेना को सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। आकांक्षा सक्सेना बेंगलुरु में होने के कारण स्वयं समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं, इसलिए यह सम्मान उनकी जगह यशिका सक्सेना ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि आकांक्षा सक्सेना द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!