चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र: कोविड स्टाफ को नौकरी

फर्रूखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में संविदा चिकित्सक पदों पर चयनित किये गये चिकित्सक रोहित तिवारी, यशराज सिंह भदौरिया, तान्या राठौर व प्रदीप कुमार को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
इसके साथ ही कोविड 19 स्टाफ में 35 लोगो को वार्डबॉय, आया, स्वीपर व तकनीशियन पदों समायोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!