कब्र क्षतिग्रस्त कर ताजिए जलाए गए: कर्बला की घटना

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कर्बला में कब्रों को क्षतिग्रस्त कर ताजियों में आग लगाए जाने से अल्पसंख्यकों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह,एसडीएम सदर,सीओ अमृतपुर, सीओ मोहम्मदाबाद तहसीलदार सदर के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की गई। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित कर्बला की देखरेख करने वाले शरीफ हुसैन रिजवी ने मीडिया को बताया कि मुझे सुबह करीब 8.30 बजे फोन पर जानकारी दी गई कि ताजियों में आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कि मैं 9 बजे कर्बला पहुंच गया, उस समय अगले हिस्से में आग जल रही थी पीछे लगी आग बुझ चुकी थी।

मैंने तुरंत ही थाना मऊदरवाजा एसडीएम सदर एवं सिटी में मजिस्ट्रेट को फोन कर जानकारी दी। 10.15 बजे थाने से दो लोग आए थे। उन्होंने बताया कि किसी अराजक तत्व ने माहौल करने के लिए गलत हरकत की है ऐसे लोगों का कोई धर्म नहीं होता है। श्री हुसैन ने एफबीडी न्यूज के सवाल के जवाब में बताया कि कर्बला की 94 बीघा जमीन थी कब्जा हो जाने के बाद अब 11 बीघा जमीन बची है। जिसकी देखरेख के लिए सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक एक व्यक्ति मौजूद रहता है। कर्बला से कोई आमदनी न होने तथा कोई कमरा न होने के कारण रात में देखभाल करने के लिए चौकीदार नहीं रखा जा सकता है। सुरक्षा के लिए चारों ओर 9 फुट की दीवार उठाई गई है।

श्री हुसैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बीते 6 माह पूर्व कोई व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे, हार्ड डिस्क, इनवर्टर, बैटरी एवं बर्तन चुरा लिया गया था। शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया की गुंबद के अंदर दो कब्रों को तोड़कर क्षतिग्रस्त किया गया कब्रों के ऊपर रखे गए कपड़े से ताजियों में आग लगाई गई। 14 फुट लंबे करीब तीन चार ताजिए रखे थे जो खाक हो गए हैं। ताजियों की आग से गुंबद की छत काली हो गई फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई है। सूचना मिलने पर पेट्रोल पंप मालिक मुनव्वर हुसैन उर्फ मुन्ना, मौलाना सैयद सदाकत हुसैन, पप्पन मियां, साबिर अली, सभासद रफी अंसारी, हाजी बिलाल अहमदमौके पर पहुंचे।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!