फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाना क्षेत्र में बीती रात बारात के दौरान हुए हादसे में युवक गौतम की मौत हो गई। कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम खानपुर मडैया निवासी संजू नगर का 15 वर्षीय पुत्र गौतम एवं राजीव नागर का पुत्र रजत बारात में बैंड बाजा एवं रोड लाइट का काम करने गए थे।
बीती रात 10.30 बजे खुदागंज मार्ग पर बारात चढ़ रही थी उसी समय बोलेरो की टक्कर लगने से गौतम व रजत घायल हो गए। बैंड वाले कर्मचारियों ने घायलों को कमालगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर विकास पटेल ने गौतम को मृत घोषित कर दिया एवं रजत को प्राथमिक उपचार कर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गौतम के परिजन अस्पताल पहुंचे परिजन शव को यह कहकर घर ले गए कि पोस्टमार्टम नहीं करवाना है।




