पुलिस ने माफिया अनुपम के भाई डब्बन व बब्बन को पकड़ा: की जा रही है पूंछताछ

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मऊदरवाजा थाना पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व अमित दुबे उर्फ बब्बन पड़कर थाने में बैठाया है। बताया गया है कि पुलिस ने डब्बन बब्बन के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछ-ताछ की जा रही है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह की टीम ने माफिया के भाइयों को काफी प्रयास करके दबोचा है।फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह, थाना मऊदरवाजा के पूर्व प्रभारी आमोद कुमार सिंह एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी की टीम थाना मऊदरवाजा पहुंची। कमालगंज थाना अध्यक्ष अवध नारायण पांडे सादा कपड़ों में थाने पहुंचे। पुलिस थाने के कार्यालय में भारी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

चर्चा है कि माफिया के भाइयों को मोहल्ला बहादुरगंज निवासी दलित एकलव्य के द्वारा बीते दिनों दर्ज कराए गए मुकदमे में पकड़ा गया है। मुकदमें में माफिया अनुपम दुबे आदि कई लोगों को नामजद किया गया है। मालूम हो की अनुपम दुबे ठेकेदार की हत्या के मामले में मथुरा जेल में है। बब्बन दुबे ब्लाक मोहम्मदाबाद के प्रमुख हैं। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने डब्बन व बब्बन के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की है।

error: Content is protected !!