सीपी स्कूल में छात्रों का विदाई समारोह

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सीपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु विदाई समारोह गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य एवं लघु नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। म्यूजिकल चेयर में बॉयज में पीयूष कुमार सक्सेना एवं गर्ल्स में श्रेया मुखर्जी विजेता रहे। समारोह में विद्यार्थियों को “मिस्टर CPI”, “मिस CPI”, “हरक्यूलिस (क्रीड़ा उत्कृष्टता)”, “कॉन्शियस (100% उपस्थिति)”, “वॉइस ऑफ CPI”, “क्रिएटिव टैलेंट” एवं “डिसिप्लिन” जैसी उपाधियों से अलंकृत किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हवन-पूजन भी संपन्न कराया गया।

विद्यालय समूह की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने लक्ष्यनिष्ठ एवं आत्म विश्वासी बनने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं एवं जीवन की नई यात्रा हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की। समारोह उत्साह, आत्मीयता एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 11 के छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन शाक्य, अतुल श्रीवास्तव, पूरन श्रीवास्तव सीके कटियार, उत्तम कुमार, जय शंकर, देवानंद राजपूत, नरेश कुमार, शिवानी मिश्रा, शिवा सिंह, संजीव द्विवेदी, लक्ष्मी यादव, अतुल मिश्रा,ज्योति प्रधान, संगीता सारस्वत सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!