फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) एसएन साध ट्रस्ट ने 12 फरवरी से 14 फरवरी तक नगर के एनएकेपी डिग्री कालेज के सामने सेवा केंद्र पर निशुल्क विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया है। शिविर के आयोजक समाज सेवी राकेश साध ने आज मीडिया को शिविर की सुविधाओं के बारे में व्यापक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मरीज आधार कार्ड व विकलांग प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी अवश्य लाएं। उन्होंने बताया कि जिनको कम सुनाई देता है उन्हें कान की मशीन फ्री दी जायेगी। कटे हुए हाथ वाले दिव्यांग जनों को कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराए जाएंगे।
दिव्यांगों को कृत्रिम पैर पोलियो ग्रस्त व्यक्तियों को कैलीपर बैसाखी आदि निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुबोध कुमार वर्मा, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखर सक्सेना आदि चिकित्सक सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि सुतहट्टी रोड पर अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है भवन का निर्माण शीघ्र पूरा हो जाएगा। अप्रैल अथवा मई में अस्पताल चालू हो जाएगा जिसमें मरीज को पूरे वर्ष निशुल के इलाज किया जाएगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुबोध कुमार वर्मा ने समाजसेवी राकेश साध के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बीते 25 सालों से दिव्यांगों की मुफ्त में सेवा कर रहे हैं मैंने उनसे पूरे साल गरीब असहाय लोगों की मदद करने को कहा था।
अब अस्पताल चालू हो जाने पर मेरी मनोकामना पूरी हो जाएगी मैं इस अस्पताल में मुफ्त में सेवाएं दूंगा। डॉ वर्मा ने पत्रकारों को कैंप के कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करना भी गरीबों की सेवा बताया। दीपिका त्रिपाठी ने बताया की डॉ रजनी सरीन कई दशकों से गरीबों की सेवा करती आ रही है वह वर्ष 93 के दौरान जिला अस्पताल में सिविल लगवाती थी। आज मुफ्त में दी जाने वाली ट्राई साइकिल की कीमत 14 हजार रुपए है। दिव्यांग लोग ट्राई साइकिल ले जाकर पुनः लेने के लिए आ जाते हैं जिनको हम लोग पहचान लेते हैं। पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन ने मीडिया से आवाहन किया कि जरूरतमंदों तक ट्रस्ट के सहायता शिविर की जानकारी पहुंचाएं। पत्रकार वार्ता के दौरान उदय पत्रकार अमर साध मौजूद रहे।




