पुण्य तिथि पर याद किए गए ब्रह्मदत्त द्विवेदी:हवन पूजन कर दी गई श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी को पुण्य तिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। 29वीं पुण्यतिथि पर नगरके भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य समाज के आचार्य हरिओम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व उनकी पत्नी श्रीमती अनीता द्विवेदी आदि ने हवन यज्ञ में आहूतियां दी। डा0 हरिदत्त द्विवेदी व प्रियांक दत्त द्विवेदी, गरिमा द्विवेदी आदि ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता एवं समर्थकों ने स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, शिक्षक नेता लालाराम दुबे, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ विकास शर्मा, कमलेश पाठक, व्यापारी नेता सदानंद शुक्ला, श्रीमती सोनी शुक्ला, व्यापारी नेता राजू गौतम, पूर्व सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा, बाबू अग्निहोत्री, श्रीमती चित्रा अग्निहोत्री, बृजकिशोर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, डा0 सचिन दुबे, विनोद अग्निहोत्री, अनुराग दुबे, सत्येन्द्र सिंह, राकेश सक्सेना, सुबोध तिवारी, सुनील उर्फ राका, भास्कर दत्त द्विवेदी, बिटाना अग्निहोत्री आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

इससे पूर्व सुबह परिवार के लोगों ने पांचाल घाट स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ हरिदत्त द्विवेदी आदि ने स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी को याद कर उनके जीवन एवं कार्य शैली पर प्रकाश डाला।

error: Content is protected !!