फर्रुखाबाद। (एफबीड़ी न्यूज़) मऊदरवाजा थाना पुलिस ने आतंक मचाने वाले माफिया अनुपम दुबे उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, अमित कुमार दुबे उर्फ बब्बन सहित 11 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बीते दिन दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि हेड कांस्टेबिल अनुज तिवारी व हेड कांस्टेबल, उदय नारायण मय सरकारी गाड़ी मय चालक राजेन्द्र कुमार के थाने से रवाना होकर रोकथाम जुर्म जरायम व विवेचना मर्जुआत व जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से प्राप्त अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट में सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली द्वारा गैंग सदस्य अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के सम्बन्ध में जारी आदेश के अनुपालन में अभियोग पंजीकरण कराने के सम्बन्ध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश से अनुमति प्राप्त कर वापस आया।
गैंगचार्ट में नामित अभियुक्तगण 1. अनुपम दुबे पुत्र स्व० महेशचन्द्र दुबे निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद हाल पता म0नं0 1/36 मोहल्ला कसरट्टा थाना कोतवाली फतेहगढ जनपद फर्रुखाबाद (गैंगलीडर), 2. अनुराग कुमार उर्फ अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पुत्र स्व० महेशचन्द्र दुबे निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद, (गैंग सदस्य), 3. विनीत दुबे उर्फ बीनू पुत्र राधाकृष्ण दुबे निवासी ग्राम सहसापुर (गैंग सदस्य), 4. विजय विक्रम पुत्र बृजेश सिंह निवासी ग्राम जगतपुर थाना बिछवाँ जनपद मैनपुरी (गैंग सदस्य), 5. आशुतोष द्विवेदी उर्फ बाबी पुत्र भारतेन्दु नि ग्राम भनऊ जगतपुर थाना बिछवाँ जिला मैनपुरी (गैंग सदस्य)।
6. आदेश सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम सहारा थाना बिछवाँ जिला मैनपुरी (गैंग सदस्य), 7. आशीष पाण्डेय पुत्र चन्द्रपाल निवासी अलीपुर पट्टी अलीपुर खेड़ा थाना भौगांव जिला मैनपुरी (गैंग सदस्य), 8. धर्मेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू चौबे पुत्र स्व० बालकराम उर्फ रामबालक निवासी अलावलपुर थाना मोहम्मदाबाद (गैंग सदस्य), 9. अमित कुमार उर्फ अमित दबे उर्फ बब्बन पत्र स्व० महेशचन्द्र दबे निवासी ग्राम सहसापर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद हाल पता म0नं0 1/36 मोहल्ला कसरट्टा थाना कोतवाली फतेहगढ (गैंग सदस्य), 10. प्रवीन कटियार पुत्र ओमप्रकाश कटियार निवासी मोहल्ला अल्लाहनगर बढपुर थाना कादरी गेट (गैंग सदस्य)।
11. महेन्द्र कटियार पुत्र स्व० रमेशचन्द्र कटियार निवासी अल्लाहनगर उर्फ बढपुर थाना कादरी गेट (गैंग सदस्य) उपरोक्त गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। जो एक साथ मिलकर अवैध धनोपार्जन कर अनुचित आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु भादवि के अध्याय 16, 17 व 22 में वर्णित फिरौती के लिये अपहरण कर बंधक बनाकर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने व धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा कराकर बेशकीमती जमीन हड़पने जैसे अपराध अपने स्वार्थ के लिये कारित करते हैं। इनका इतना भय व आतंक व्याप्त है कि जनता का कोई भी व्यक्ति इस गैंग के सदस्यों के विरुद्ध गवाही देने को तैयार नही होता है। इस गैंग के सदस्यों का स्वतंत्र रहना जनहित में नही है। इस गैंग की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।
इस गिरोह का समाज में इतना भय व आतंक व्याप्त है कि जनता का कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ सूचना या गवाही देने के लिये तैयार नहीं होता है। यह गैंग आपराधिक गतिविधियों सहित समाज विरोधी क्रियाकलापों में पूर्णतः लिप्त है। अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास गैंग चार्ट मे उल्लेखित किया गया है। गैंग चार्ट में वर्णित तथ्य सही पाये गये हैं। इनके विरुद्ध गैंग चार्ट जिला मजिस्ट्रेट से नियमानुसार 05.02.2026 को अनुमोदित कराया गया है। चूँकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्रिमिनल अपील नं0 277/2025 (स्पेशल लीव पिटिशन (क्रिमिनल) नं0 14624/2024) अनुराग दुबे उर्फ डब्बन बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश व अन्य में पारित आदेश 20.01.2025 में यह उल्लेख किया गया है कि यदि अनुराग दुबे उर्फ डब्बन उपरोक्त के विरुद्ध कोई नई शिकायत प्राप्त होती है, जिसमें प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का होना पाया गया तो मुकदमा केवल क्षेत्राधिकार रखने वाले सत्र न्यायाधीश के आदेश की पूर्व अनुमति से ही दर्ज की जायेगी। जिसके अनुपालन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश से अभियोग पंजीकरण की अनुमति आज प्राप्त की जा चुकी है।




